Latest News
कोरबा मेडिकल कॉलेज: जहर सेवन की खबर निकली गलत, शराब के ‘विथड्रावल सिम्प्टम’ से बिगड़ी थी किसान की हालत बस्तर के विकास के लिए बनेगा 3 साल का ‘एक्शन प्लान’, निर्णायक मोड़ पर नक्सलवाद का अंत: मुख्यमंत्री साय रायपुर में सजेगा आईपीएल का रोमांच: RCB ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सौंपी टीम की जर्सी, दिया मैच का आमंत्रण छत्तीसगढ़: वन विश्राम गृहों में अब अश्लीलता और अनधिकृत प्रवेश पर लगेगी लगाम, चप्पे-चप्पे पर होगी सीसीटीवी से नजर सिस्टम की बेरुखी या किसान की बेबसी? 24 घंटे में दूसरे किसान ने पिया जहर; कोरबा में धान खरीदी का संकट गहराया सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: कुत्ता काटने पर राज्य सरकार देगी मुआवजा, आवारा कुत्तों पर दिखाई सख्त रुख
Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ में अब तक 1026.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

छत्तीसगढ़ में अब तक 1026.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

Share:

रायपुर, 17 सितंबर 2025 :छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 1026.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1454.6 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 493.6 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 895.3 मि.मी., बलौदाबाजार में 749.4 मि.मी., गरियाबंद में 900.4 मि.मी., महासमुंद में 730.6 मि.मी. और धमतरी में 932.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 1073.3 मि.मी., मुंगेली में 1035.7 मि.मी., रायगढ़ में 1248.3 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 874.6़ मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1230.1 मि.मी., सक्ती में 1121.6 मि.मी., कोरबा में 1044.1 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 986.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 795.9 मि.मी., कबीरधाम में 750.1 मि.मी., राजनांदगांव में 870.7 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1239.3 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 753.1 मि.मी. और बालोद में 1075.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 729.2 मि.मी., सूरजपुर में 1087.8 मि.मी जशपुर में 1003.3 मि.मी., कोरिया में 1145.3 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1041.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1405.9 कोंडागांव जिले में 954.7 मि.मी., कांकेर में 1148.5 मि.मी., नारायणपुर में 1238.1 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1379.3 मि.मी., सुकमा में 1088.2 मि.मी. और बीजापुर में 1412.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

Leave a Comment