Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » विदेश » भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए अल्बानिया में दुनिया के पहले एआई रोबोट कैबिनेट मंत्री की नियुक्ति, अब मंत्रियों की कुर्सी पर भी ख़तरा मंडराने लगा…

भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए अल्बानिया में दुनिया के पहले एआई रोबोट कैबिनेट मंत्री की नियुक्ति, अब मंत्रियों की कुर्सी पर भी ख़तरा मंडराने लगा…

Share:

The World’s first AI cabinet minister appointed in Albania to fight corruption:  यूरोप स्थित एक छोटा सा देश अल्बानिया ने एक अनोखा कदम उठाते हुए एआई रोबोट दीएला को अपना मंत्री नियुक्त किया है। दीएला का उद्देश्य देश में भ्रष्टाचार को खत्म करना और सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता लाना है। अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा ने दीएला को सार्वजनिक खरीद का मंत्री बनाया है, जो कि एक महत्वपूर्ण भूमिका है। बता दे कि एआइ के दौर में आम नौकरियों पर भारी खतरा मंडरा रहा है, लेकिन अब यह खतरा सिर्फ आम पेशेवर नौकरियों पर ही नहीं बल्कि मंत्रियों की कुर्सियों पर भी मंडराने लगा है। दुनिया में पहली बार एक एआई संचालित रोबोट को किसी देश ने अपना मंत्री नियुक्त किया है।

*दीएला की विशेषताएं*

<>- दीएला एक एआई संचालित रोबोट है जो कि पारंपरिक अल्बानियाई कपड़े पहनती है और एक गुड़िया जैसी दिखाई देती है।

<>- यह तेज़ और स्मार्ट कंप्यूटर प्रोग्राम आम नेताओं की तरह न तो रिश्वत लेता है और न ही इंसानों की तरह जल्दी थकता है।

<>- दीएला बहुत तेजी से बहुत अधिक काम करने में सक्षम है और सरकारी सेवाओं में मदद कर रही है।

*दीएला की भूमिका और जिम्मेदारी*

<>- दीएला सार्वजनिक खरीद में घोटालों को रोकने और पारदर्शिता लाने के लिए काम करेगी।

<>- यह एआई रोबोट टेंडर प्रक्रिया को पूरी तरह से अपने हाथ में लेगी और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए काम करेगी।

<>- दीएला की नियुक्ति से अल्बानिया में सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ने की उम्मीद है।

*चुनौतियां और सवाल*

<>- कुछ लोगों को लगता है कि अगर यह कंप्यूटर सिस्टम पहले से ही भ्रष्ट हुआ तो क्या इससे संचालित रोबोट रह पाएगा।

<>- लोगों का यह सवाल भी है कि अगर दीएला से कोई गलती हो जाए तो उसकी जिम्मेदारी बॉट की होगी या उसे बनाने वाली व्यक्ति के लिए जिम्मेदार होगा।

<;>- अल्बानिया की इस पहल को दुनिया भर में देखा जा रहा है और इसके परिणामों का इंतजार है

Leave a Comment

latest news