Latest News
छत्तीसगढ़ ने खोया एक जनप्रिय नेता: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी! 4 करोड़ का कैश, सीक्रेट चेंबर और कोर्ट का झटका: छत्तीसगढ़ के चर्चित कैश जब्ती मामले में आया नया मोड़! लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर गूंजा राष्ट्रीय एकता का संकल्प, मंत्री लखन लाल देवांगन व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
Home » छत्तीसगढ़ » रायपुर में ‘स्ट्रेंजर न्यूड पार्टी’ का भंडाफोड़…छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड का सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता सहित 7 गिरफ्तार

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर न्यूड पार्टी’ का भंडाफोड़…छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड का सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता सहित 7 गिरफ्तार

Share:

 

रायपुर, 14 सितंबर। Stranger Nude Party : राजधानी रायपुर में एक कथित ‘स्ट्रेंजर न्यूड पार्टी’ आयोजित करने की तैयारी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह पार्टी SS फॉर्म्स हाउस में आयोजित होने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने छापा मारकर पूरे मामले का खुलासा कर दिया।
गिरफ्तार हुए प्रमुख आरोपी
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तार मुख्य आरोपियों में से एक छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड का सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता संतोष गुप्ता भी शामिल है। इसके अलावा आयोजक संतोष जेवानी, अजय महापात्रा, सोशल मीडिया प्रमोटर अवनीश गंगवानी, डिजिटल प्रमोटर जेम्स बैक, दीपक सिंह और देवेंद्र कुमार के साथ एसएस फार्म्स हाउस के मालिक संतोष गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस की कार्रवाई
पार्टी को सोशल मीडिया पर खुलेआम प्रमोट किया जा रहा था, जिसमें “न्यूड स्ट्रेंजर पार्टी” जैसी आपत्तिजनक गतिविधियों का प्रचार किया गया था। मामला सामने आते ही तेलीबांधा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन आरोपियों पर आईटी एक्ट, अश्लीलता फैलाने, सार्वजनिक मर्यादा भंग करने, और अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
समाज में मची हलचल
यह मामला सामने आने के बाद राजधानी के सामाजिक और प्रशासनिक हलकों में खलबली मच गई है। खासकर यह तथ्य कि फार्म हाउस का मालिक एक सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी है, इस घटना को और भी गंभीर बना देता है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस तरह की गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी और जांच जारी है कि कहीं इससे जुड़े और लोग या गिरोह तो सक्रिय नहीं हैं।

 

latest news