Latest News
रोनाल्डो का महा-रिकॉर्ड: 6 अलग-अलग फुटबॉल वर्ल्ड कप में गोल दागने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने! छत्तीसगढ़ कैबिनेट: 4,000 करोड़ के बजट के साथ ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मंजूर, ‘अटल आजीविका हाट’ से बढ़ेंगे स्वरोजगार के अवसर जेल के भीतर खूनी संघर्ष: मानसिक रूप से अस्वस्थ बंदियों के बैरक में नाली के स्लैब से सिर कुचलकर बंदी की हत्या ⚡ छत्तीसगढ़ में बड़ा बिजली संकट: प्रबंधन से वार्ता विफल, विद्युत संविदा कर्मचारियों का ‘अनिश्चितकालीन कामबंद’ आंदोलन शुरू ## कोरबा-सक्ती मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक की मौके पर ही मौत, चालक फरार छत्तीसगढ़ का ‘सायको किलर’: बलौदाबाजार के खर्वे गांव में 8 ग्रामीणों की हत्या का रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा
Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: रायपुर में CBSE का क्षेत्रीय कार्यालय प्रारंभ

छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: रायपुर में CBSE का क्षेत्रीय कार्यालय प्रारंभ

Share:

 

CG News: छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी के सहयोग से छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों की बड़ी मांग पूरी हुई है। अब रायपुर में CBSE का क्षेत्रीय कार्यालय प्रारंभ हो गया है, जिससे राज्य के लाखों विद्यार्थियों और सैकड़ों स्कूलों को त्वरित सुविधा और राहत मिलेगी।

छात्रों और स्कूलों को मिलेगी राहत

इससे पहले, छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों और स्कूल संचालकों को CBSE से संबंधित कार्यों के लिए भुवनेश्वर जाना पड़ता था, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब रायपुर में CBSE के क्षेत्रीय कार्यालय के खुलने से छात्रों और स्कूलों को अपनी समस्याओं और कार्यों को त्वरित कार्यवाही करने में सुविधा मिलेगी।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल का प्रयास

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर रायपुर में CBSE के क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना की मांग की थी। उनके प्रयासों का परिणाम अब सामने आया है, जिससे छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा और गति मिलेगी।

प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का आभार

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी को हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही हमारा संकल्प है, और हमें खुशी है कि हमारे प्रयासों से छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों को लाभ पहुंचा है।

#सांसद_ब्रजमोहन _अग्रवाल

#भारतीय _जनता _पार्टी _छत्तीसगढ़

Leave a Comment

latest news