Latest News
केतन, सौरभ और राजा… प्यार की राह में क्यों बिछ रही हैं लाशें? चौंका रही है NCRB की ये रिपोर्ट! रोनाल्डो का महा-रिकॉर्ड: 6 अलग-अलग फुटबॉल वर्ल्ड कप में गोल दागने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने! छत्तीसगढ़ कैबिनेट: 4,000 करोड़ के बजट के साथ ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मंजूर, ‘अटल आजीविका हाट’ से बढ़ेंगे स्वरोजगार के अवसर जेल के भीतर खूनी संघर्ष: मानसिक रूप से अस्वस्थ बंदियों के बैरक में नाली के स्लैब से सिर कुचलकर बंदी की हत्या ⚡ छत्तीसगढ़ में बड़ा बिजली संकट: प्रबंधन से वार्ता विफल, विद्युत संविदा कर्मचारियों का ‘अनिश्चितकालीन कामबंद’ आंदोलन शुरू ## कोरबा-सक्ती मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक की मौके पर ही मौत, चालक फरार
Home » राजनीति » भाजपा की कार्यशाला: संगठन को मजबूत करने पर जोर,राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने दो टूक कहा ..

भाजपा की कार्यशाला: संगठन को मजबूत करने पर जोर,राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने दो टूक कहा ..

Share:

 

रायपुर/कोरबा: भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने प्रदेश के मंत्रियों, विधायकों, सांसदों के साथ प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, निगम, मंडल, आयोग, मोर्चा, प्रकोष्ठ और जिलाध्यक्षों की कार्यशाला में दो टूक कहा, आप कितने भी बड़े पद पर हों, आपको बनाने वाला संगठन ही है। संगठन को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी है। आज चाहे जो नए पदाधिकारी बने हों या फिर आप कितने भी पुराने पदाधिकारी या किसी भी पद पर हों। संगठन ही आपकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा, हमें अपने लक्ष्यों को तय करके आगामी तीन वर्षों के लिए एक सशक्त कार्ययोजना बनाने की जरूरत है। जिस दिशा में हमारा कार्यकर्ता जुट चुका है। हमारे कार्यकर्ता हमेशा एक धुरी होते हैं, जो समाज के हर वर्ग को जोड़े रहते हैं।इसलिए आपका सबसे पहला काम संगठन को मजबूत करना है। इसके लिए ही काम करें। नए पदाधिकारियों को पूरी लगन तथा मेहनत के साथ काम करके संगठन को और मजबूत करना है।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने भी संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, आने वाले विधानसभा चुनाव में फिर से भाजपा की सरकार बनाने की दिशा में अभी से काम करना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

बदलाव के बाद पहली बार भाजपा की बड़ी बैठक

प्रदेश भाजपा संगठन में मंडल से लेकर प्रदेश स्तर बड़े बदलाव के बाद पहली बार भाजपा की बड़ी बैठक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में रखी गई। इस बैठक में वैसे तो मंडल अध्यक्षों को भी बुलाया गया था, लेकिन बाद में राष्ट्रीय नेताओं के निर्देश पर मंडल अध्यक्षों को नहीं बुलाया गया। यह तय किया गया कि जिलाध्यक्षों को कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया जाएगा तो वे अपने-अपने जिलों में जाकर मंडलों में कार्यशाला कर उनको जानकारी देंगे।

कोरबा भाजपा जिला अध्यक्ष संगठनात्मक कार्यशाला में शामिल हुए 

कोरबा जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने रायपुर स्थित प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक कार्यशाला में भाग लिया।

कार्यशाला के अनुभव

गोपाल मोदी ने कार्यशाला के अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह आयोजन संगठनात्मक संरचना को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ है। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात के 125वें संस्करण को सुना गया, जिसे जीवन के लिए प्रेरणादायक बताया गया।

कोरबा से कार्यशाला में उपस्थिति

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री सुश्री रितु चौरसिया, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चावलानी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राजीव सिंह, एमआईसीसी सदस्य अजय, चंद्रा, लकी नंदा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

latest news