Latest News
केतन, सौरभ और राजा… प्यार की राह में क्यों बिछ रही हैं लाशें? चौंका रही है NCRB की ये रिपोर्ट! रोनाल्डो का महा-रिकॉर्ड: 6 अलग-अलग फुटबॉल वर्ल्ड कप में गोल दागने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने! छत्तीसगढ़ कैबिनेट: 4,000 करोड़ के बजट के साथ ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मंजूर, ‘अटल आजीविका हाट’ से बढ़ेंगे स्वरोजगार के अवसर जेल के भीतर खूनी संघर्ष: मानसिक रूप से अस्वस्थ बंदियों के बैरक में नाली के स्लैब से सिर कुचलकर बंदी की हत्या ⚡ छत्तीसगढ़ में बड़ा बिजली संकट: प्रबंधन से वार्ता विफल, विद्युत संविदा कर्मचारियों का ‘अनिश्चितकालीन कामबंद’ आंदोलन शुरू ## कोरबा-सक्ती मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक की मौके पर ही मौत, चालक फरार
Home » कोरबा » कोरबा में कल सुबह नहीं होगी जलापूर्ति,जल उपचार संयंत्र में आई तकनीकी खराबी,मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर

कोरबा में कल सुबह नहीं होगी जलापूर्ति,जल उपचार संयंत्र में आई तकनीकी खराबी,मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर

Share:

 

कोरबा: कोरबा नगर निगम के जल उपचार संयंत्र में तकनीकी खराबी के कारण शहर की जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित होगी। मंगलवार, 02 सितंबर की सुबह निर्धारित समय पर जलापूर्ति नहीं हो सकेगी, जिससे नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

नगर निगम की अपील

नगर निगम प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अग्रिम रूप से पानी का भंडारण कर लें और आवश्यकता अनुसार ही जल का उपयोग करें। निगम प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि मरम्मत कार्य की प्रगति पर सतत निगरानी रखी जा रही है, ताकि नागरिकों को कम से कम असुविधा हो।

मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर

नगर निगम के इंजीनियरिंग अमले ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है और जलप्रदाय विभाग का कहना है कि तकनीकी खामियों को दूर करने का काम युद्धस्तर पर जारी है। जल्द ही जलापूर्ति व्यवस्था सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।

नियमित जलापूर्ति की व्यवस्था

निगम प्रशासन ने बताया कि शाम से निर्धारित समय पर नियमित जलापूर्ति जारी रहेगी। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे पानी का संचय करें और सावधानी से उपयोग करें ।

Leave a Comment

latest news