Latest News
छत्तीसगढ़ कैबिनेट: 4,000 करोड़ के बजट के साथ ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मंजूर, ‘अटल आजीविका हाट’ से बढ़ेंगे स्वरोजगार के अवसर जेल के भीतर खूनी संघर्ष: मानसिक रूप से अस्वस्थ बंदियों के बैरक में नाली के स्लैब से सिर कुचलकर बंदी की हत्या ⚡ छत्तीसगढ़ में बड़ा बिजली संकट: प्रबंधन से वार्ता विफल, विद्युत संविदा कर्मचारियों का ‘अनिश्चितकालीन कामबंद’ आंदोलन शुरू ## कोरबा-सक्ती मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक की मौके पर ही मौत, चालक फरार छत्तीसगढ़ का ‘सायको किलर’: बलौदाबाजार के खर्वे गांव में 8 ग्रामीणों की हत्या का रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा कोरबा: कुआं भट्ठा बस्ती को उजाड़ने की साजिश! फर्जी कागजातों के खेल का आरोप,भड़के लोग
Home » कोरबा » KORBA: नवजात बच्ची को थैले में बंद कर बाड़ी में फेका गया, चींटी और कीड़े के काटने से दयनीय हालत, लोगों में आक्रोश

KORBA: नवजात बच्ची को थैले में बंद कर बाड़ी में फेका गया, चींटी और कीड़े के काटने से दयनीय हालत, लोगों में आक्रोश

Share:

KORBA: कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत डोंगनाला गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक किसान की बाड़ी में काम कर रहे लोगों को अचानक एक नवजात शिशु के रोने की आवाज सुनाई दी। जब सभी मौके पर पहुंचे, तो देखा कि एक नवजात बच्ची को थैले में बंद कर फेंक दिया गया था। बच्ची को चींटियां और कीड़े काट रहे थे, जिससे उसकी हालत दयनीय हो गई थी।

*बच्ची की हालत स्थिर, जिला अस्पताल में रेफर*

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि बच्ची का वजन 1.7 किलोग्राम है और उसकी हालत अब स्थिर है। उसे दूध भी पिलाया गया है और बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। साथ ही पुलिस को भी पूरे मामले की सूचना दे दी गई है।

*ग्रामीणों ने जताया आक्रोश*

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गहरा आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने तुरंत बच्ची को साफ कर 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने बच्ची को पाली स्थित उप-स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

*पुलिस जांच में जुटी*

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नवजात शिशु को थैले में बंद कर फेंकने वाला कौन है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ।

Leave a Comment

latest news