Latest News
रायपुर की बेटी का कमाल: गोवा वर्ल्ड थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्रियंका साहू ने जीता स्वर्ण पदक महासमुंद जिला जेल की सुरक्षा में बड़ी चूक: करंट का तार काटकर और कंबलों के सहारे भागे 4 विचाराधीन कैदी कुनकुरी छठ घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सपत्नीक उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, प्रदेश की खुशहाली की कामना की छत्तीसगढ़ के गौरव: कोरबा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. के सी देबनाथ को मिला प्रतिष्ठित ‘लीजेंड इन मेडिसिन’ सम्मान जलाराम बापा की 227वीं जयंती आज: कोरबा में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, दिनभर होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम कोरबा जिले में 16 से 30 नवंबर तक चलेगा “सुरक्षित आहार, हमर अधिकार” विशेष अभियान: होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट की होगी शत-प्रतिशत जांच

बड़ा हादसा: चिप्स के पैकेट में निकले ‘फ्री’ खिलौने ने छीनी मासूम की आंखों की रोशनी, इलाके में हड़कंप

      बलांगीर (ओडिशा): ओडिशा के बलांगीर जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ टिटलागढ़ क्षेत्र के शगड़घाट गांव में महज 5 रुपये के चिप्स के पैकेट ने एक 8 साल के बच्चे की जिंदगी में अंधेरा भर दिया। चिप्स के पैकेट के अंदर उपहार के रूप में निकले एक खिलौने में अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिसकी चपेट में आने से मासूम बच्चे ने अपनी एक आंख की रोशनी हमेशा के लिए खो दी। आग के संपर्क में आते ही फटा ‘गिफ्ट’ प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनिकेत हरपाल नामक बच्चा दुकान से चिप्स खरीदकर लाया था। पैकेट के अंदर एक चमकता हुआ छोटा पैकेट (फॉयल टॉय) निकला। बच्चा जब उसे लेकर रसोई के पास खेल रहा था, तभी वह खिलौना जलते हुए चूल्हे की लपटों के संपर्क में आ गया। संपर्क में आते ही खिलौने में किसी बम की तरह भीषण विस्फोट हुआ। धमाका इतना तेज था कि खिलौने के जलते हुए टुकड़े सीधे बच्चे की बाईं आंख में जा धंसे। डॉक्टरों ने कहा- रोशनी लौटना नामुमकिन परिजन आनन-फानन में बच्चे को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां से उसे बुर्ला स्थित वीआईएमएसएआर (VIMSAR) रेफर किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, धमाके से बच्चे की आंख की पुतली पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है और अब उस आंख से देख पाना असंभव है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष है और पुलिस ने अज्ञात चिप्स कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   माता पिता रहे सतर्क बच्चों को सस्ते या अनजान ब्रांड के चिप्स दिलाने से बचें। पैकेट के अंदर मिलने वाले छोटे प्लास्टिक या फॉयल खिलौनों को तुरंत हटा दें। खाते समय बच्चों को आग या चूल्हे के पास न जाने दें। आपकी एक छोटी सी सावधानी आपके बच्चे को बड़े हादसे से बचा सकती है। अपील: प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को लुभाने वाले ‘फ्री गिफ्ट’ वाले सस्ते चिप्स पैकेट दिलाते समय सावधानी बरतें।