Latest News
बस्ती की राख में दफन हुए आशियाने: एक चिंगारी, 200 घर और अपनों को ढूंढती सजल आँखें पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु प्रपोजल एवं सेंक्शन आर्डर लाक करने की अंतिम तिथि निर्धारित हरदीबाजार: मिनीमाता और बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और सांसद ज्योत्सना महंत हुए शामिल छत्तीसगढ़ में रेत माफियाओं पर बड़ी स्ट्राइक: साय कैबिनेट ने खत्म किया निजी एकाधिकार, CMDC संभालेगी कमान 🚨 छत्तीसगढ़ में 1 मई से क्या बदलने वाला है? मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अचानक कलेक्टरों को भेज दी ‘ये’ लिस्ट! कोरबा: बैसाखी पर गुरुद्वारे में उमड़ी श्रद्धा, कैबिनेट मंत्री और महापौर ने गुरु चरणों में की सुख-समृद्धि की कामना
Home » देश » बड़ा हादसा: चिप्स के पैकेट में निकले ‘फ्री’ खिलौने ने छीनी मासूम की आंखों की रोशनी, इलाके में हड़कंप

बड़ा हादसा: चिप्स के पैकेट में निकले ‘फ्री’ खिलौने ने छीनी मासूम की आंखों की रोशनी, इलाके में हड़कंप

Share:

 

 

 

बलांगीर (ओडिशा): ओडिशा के बलांगीर जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ टिटलागढ़ क्षेत्र के शगड़घाट गांव में महज 5 रुपये के चिप्स के पैकेट ने एक 8 साल के बच्चे की जिंदगी में अंधेरा भर दिया। चिप्स के पैकेट के अंदर उपहार के रूप में निकले एक खिलौने में अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिसकी चपेट में आने से मासूम बच्चे ने अपनी एक आंख की रोशनी हमेशा के लिए खो दी।

आग के संपर्क में आते ही फटा ‘गिफ्ट’

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनिकेत हरपाल नामक बच्चा दुकान से चिप्स खरीदकर लाया था। पैकेट के अंदर एक चमकता हुआ छोटा पैकेट (फॉयल टॉय) निकला। बच्चा जब उसे लेकर रसोई के पास खेल रहा था, तभी वह खिलौना जलते हुए चूल्हे की लपटों के संपर्क में आ गया। संपर्क में आते ही खिलौने में किसी बम की तरह भीषण विस्फोट हुआ। धमाका इतना तेज था कि खिलौने के जलते हुए टुकड़े सीधे बच्चे की बाईं आंख में जा धंसे।

डॉक्टरों ने कहा- रोशनी लौटना नामुमकिन

परिजन आनन-फानन में बच्चे को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां से उसे बुर्ला स्थित वीआईएमएसएआर (VIMSAR) रेफर किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, धमाके से बच्चे की आंख की पुतली पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है और अब उस आंख से देख पाना असंभव है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष है और पुलिस ने अज्ञात चिप्स कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

माता पिता रहे सतर्क
बच्चों को सस्ते या अनजान ब्रांड के चिप्स दिलाने से बचें।

पैकेट के अंदर मिलने वाले छोटे प्लास्टिक या फॉयल खिलौनों को तुरंत हटा दें।

खाते समय बच्चों को आग या चूल्हे के पास न जाने दें।

आपकी एक छोटी सी सावधानी आपके बच्चे को बड़े हादसे से बचा सकती है।

अपील:

प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को लुभाने वाले ‘फ्री गिफ्ट’ वाले सस्ते चिप्स पैकेट दिलाते समय सावधानी बरतें।

 

 

Leave a Comment