कोरबा, नवंबर 2026: कटघोरा अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले ग्राम अरदा में शासकीय भूमि से अवैध कब्जा हटाने के लिए प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम ने सख्त कार्रवाई की है। कटघोरा एसडीएम विपिन दुबे के मार्गदर्शन में तहसीलदार सूर्यप्रकाश केशकर, नायब तहसीलदार अमरदीप अंचल और राजस्व अमले ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया।

जानकारी के अनुसार, शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण और कब्जे से जुड़े कुल 27 प्रकरणों में पहले ही बेदखली के आदेश जारी किए गए थे। इन्हीं आदेशों के अनुपालन में राजस्व टीम ने स्थल पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया।




