Latest News
सुपर फूड’ से बदलेगी छत्तीसगढ़ के किसानों की तकदीर: जल्द ‘मखाना उत्पादक राज्य’ बनेगा प्रदेश, रायपुर में राष्ट्रीय कार्यशाला का आगाज CG: दिन में बिजली चलाने पर मिल सकती है बिल में छूट, सौर ऊर्जा के बेहतर उपयोग की तैयारी रायपुर के कुशालपुर में सन्न कर देने वाली घटना: NEET की तैयारी कर रहे 17 साल के छात्र का शव कमरे में मिला, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच World Chess Championship 2026: डी. गुकेश और जावोखिर सिंदारोव के बीच दूसरा क्लासिकल मुकाबला भी ड्रॉ, दो गेम के बाद स्कोर 1-1 से बराबर देर आए, दुरुस्त आए: फ्री Wi-Fi के जाल में फंसने से पहले जान लें ये 7 जरूरी बातें, वरना खाली हो सकता है खाता! डिजिटल फ्रॉड पर लगेगी लगाम: आरबीआई ला रहा ‘स्टॉप स्विच’ और भरोसेमंद व्यक्ति से मंजूरी का नया सुरक्षा कवच
Home » छत्तीसगढ़ » CG: दिन में बिजली चलाने पर मिल सकती है बिल में छूट, सौर ऊर्जा के बेहतर उपयोग की तैयारी

CG: दिन में बिजली चलाने पर मिल सकती है बिल में छूट, सौर ऊर्जा के बेहतर उपयोग की तैयारी

Share:

रायपुर 26/11/2026 Chhattisgarh electricity,: छत्तीसगढ़ के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को आने वाले दिनों में बिजली बिल में अतिरिक्त राहत मिलने की उम्मीद है। बिजली वितरण कंपनी दिन के समय बिजली की खपत बढ़ाने के लिए एक नई योजना पर विचार कर रही है। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।प्रस्ताव के अनुसार, सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली का अधिक उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 20 पैसे से 50 पैसे तक की छूट दी जा सकती है। हालांकि, यह योजना फिलहाल प्रस्तावित चरण में है और इसे लागू करने को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है।

इस पहल का मकसद केवल उपभोक्ताओं का बोझ कम करना नहीं है, बल्कि बिजली के इस्तेमाल के समय में बदलाव लाना भी है। राज्य में सौर ऊर्जा के उत्पादन में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।दिन के समय सोलर प्लांट से भरपूर बिजली मिलती है, लेकिन शाम 5 बजे के बाद सौर ऊर्जा का उत्पादन घटते-घटते समाप्त हो जाता है। ठीक इसी वक्त घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली मांग तेजी से बढ़ने लगती है। ऐसे में वितरण कंपनी दिन में उपलब्ध सौर ऊर्जा का सही इस्तेमाल कर शाम के पीक आवर्स में मांग का दबाव घटाना चाहती है।

34 प्रतिशत खपत पर 20 पैसे और उससे अधिक पर 50 पैसे की रियायत

प्रस्तावित योजना के तहत उपभोक्ताओं की कुल मासिक बिजली खपत को आधार रखा गया है। यदि कोई उपभोक्ता महीनेभर में उपयोग की गई कुल बिजली का 34 प्रतिशत हिस्सा सुबह 9 से शाम 5 बजे के बीच खर्च करता है, तो उसे प्रति यूनिट 20 पैसे की छूट मिल सकती है। वहीं, 34 प्रतिशत की तय सीमा से ज्यादा बिजली इसी समय में खपत करने पर अतिरिक्त यूनिट पर 50 पैसे प्रति यूनिट तक की छूट देने का प्रस्ताव है। इससे दिन में बिजली का इस्तेमाल बढ़ाने वाले उपभोक्ताओं को अधिक लाभ मिल सकेगा।

TOD बिलिंग से जोड़ी जाएगी व्यवस्था

इस प्रस्ताव को टाइम ऑफ डे (TOD) बिलिंग व्यवस्था से जोड़ने की तैयारी है, ताकि लोगों को दिन के समय बिजली खपत के लिए प्रेरित किया जा सके। इसके तहत उपभोक्ताओं को वॉशिंग मशीन, पानी की मोटर और अन्य घरेलू उपकरण शाम के बजाय दिन में चलाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे दिन में सौर ऊर्जा की खपत बढ़ेगी और शाम के व्यस्त समय में बिजली की मांग को संतुलित रखने में मदद मिलेगी।

फिलहाल यह प्रस्ताव प्रारंभिक स्तर पर है। अब यह देखना अहम होगा कि इसे कब तक अंतिम स्वीकृति मिलती है और लागू होने के बाद घरेलू उपभोक्ताओं को इसका कितना फायदा मिलता है।