Latest News
बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में खुला 24वाँ नया थाना ‘पील्लूर’, ग्रामीणों को मिलेगी सुगम न्याय और सुरक्षा की दशगात्र से लौटते वक्त उजड़ा परिवार: स्कूल बस की टक्कर में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत CG :नर्सिंग की खाली सीटों के लिए दूसरा और मॉप-अप राउंड एक साथ, 22 नवंबर दोपहर 2 बजे तक कर सकेंगे आवेदन सरगुजा में अवैध धान भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, चार फर्मों से 658 क्विंटल धान जब्त नगर निगम कोरबा में प्रशासनिक फेरबदल: कई जोन के प्रभार बदले, रामेश्वर सिंह कंवर को महापौर कार्यालय की जिम्मेदारी कोरबा: पेट्रोल पंप के पास मारपीट व लूटपाट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल-नकदी और दोपहिया वाहन बरामद
Home » कोरबा » कोरबा के लाईवलीहुड कॉलेज में 4 दिसंबर को संभाग स्तरीय रोजगार मेला, नियोजकों से 25 नवंबर तक रिक्तियों की जानकारी मांगी गई

कोरबा के लाईवलीहुड कॉलेज में 4 दिसंबर को संभाग स्तरीय रोजगार मेला, नियोजकों से 25 नवंबर तक रिक्तियों की जानकारी मांगी गई

Share:

कोरबा, 20 नवंबर 2026 Korba, Employment Fair :जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा की ओर से 4 दिसंबर 2026 को लाईवलीहुड कॉलेज, कोरबा में संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य विभिन्न संस्थानों की रिक्तियों के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों को रोजगार के अवसर प्रदान करना है।

जिला रोजगार अधिकारी श्री दीपेश भारती ने बताया कि रोजगार मेले के जरिए अपने संस्थानों में पद भरने के इच्छुक नियोजक निर्धारित प्रारूप में रिक्त पदों का विवरण 25 नवंबर 2026 तक भेज सकते हैं। इसके लिए नियोजकों को जानकारी ई-मेल आईडी empexchangekorba@gmail.com पर भेजनी होगी। अधिक जानकारी या सहायता के लिए नियोजक जिला रोजगार कार्यालय, कोरबा से भी संपर्क कर सकते हैं।

अधिकारी ने नियोजकों से आग्रह किया है कि वे समय सीमा के भीतर रिक्तियों का ब्योरा उपलब्ध कराएं, जिससे उनके संस्थान को संभाग स्तरीय रोजगार मेले में सम्मिलित किया जा सके।