Latest News
बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में खुला 24वाँ नया थाना ‘पील्लूर’, ग्रामीणों को मिलेगी सुगम न्याय और सुरक्षा की दशगात्र से लौटते वक्त उजड़ा परिवार: स्कूल बस की टक्कर में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत CG :नर्सिंग की खाली सीटों के लिए दूसरा और मॉप-अप राउंड एक साथ, 22 नवंबर दोपहर 2 बजे तक कर सकेंगे आवेदन सरगुजा में अवैध धान भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, चार फर्मों से 658 क्विंटल धान जब्त नगर निगम कोरबा में प्रशासनिक फेरबदल: कई जोन के प्रभार बदले, रामेश्वर सिंह कंवर को महापौर कार्यालय की जिम्मेदारी कोरबा: पेट्रोल पंप के पास मारपीट व लूटपाट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल-नकदी और दोपहिया वाहन बरामद
Home » छत्तीसगढ़ » सरगुजा में अवैध धान भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, चार फर्मों से 658 क्विंटल धान जब्त

सरगुजा में अवैध धान भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, चार फर्मों से 658 क्विंटल धान जब्त

Share:

रायपुर, 20 नवंबर 2026 :  समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी रखने के उद्देश्य से सरगुजा जिले में प्रशासन द्वारा अवैध भंडारण और परिवहन के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में खाद्य विभाग तथा मंडी की संयुक्त टीम ने अंबिकापुर और श्रीगढ़ क्षेत्र की चार व्यावसायिक फर्मों पर दबिश देकर कुल 658 क्विंटल धान जब्त किया है। सभी मामलों में मंडी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

जिला खाद्य अधिकारी के अनुसार, कलेक्टर के निर्देश पर गठित संयुक्त दल ने इन प्रतिष्ठानों के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया। जांच के दौरान—

  • जे.के. ट्रेडिंग से 200 क्विंटल धान

  • कृष्णा ट्रेडिंग से 160 क्विंटल धान

  • महामाया ट्रेडिंग (श्रीगढ़) से 158 क्विंटल धान

  • आदर्श ट्रेडिंग से 140 क्विंटल धान

जब्त किया गया है। चारों प्रतिष्ठानों से बरामद धान की कुल मात्रा 658 क्विंटल आंकी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि धान उपार्जन के दौरान अवैध स्टॉक और बिना अनुमति परिवहन पर रोक लगाने के लिए नियमित निरीक्षण किए जा रहे हैं। व्यापारिक केंद्रों पर भंडारण और आवक-जावक की लगातार निगरानी की जा रही है ताकि खरीदी व्यवस्था में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो सके।

जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि धान के अवैध भंडारण, परिवहन या कारोबार में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों और फर्मों के विरुद्ध नियम के अनुसार कार्रवाई जारी रहेगी तथा संयुक्त जांच अभियान आगे भी चलता रहेगा।