Latest News
बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में खुला 24वाँ नया थाना ‘पील्लूर’, ग्रामीणों को मिलेगी सुगम न्याय और सुरक्षा की दशगात्र से लौटते वक्त उजड़ा परिवार: स्कूल बस की टक्कर में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत CG :नर्सिंग की खाली सीटों के लिए दूसरा और मॉप-अप राउंड एक साथ, 22 नवंबर दोपहर 2 बजे तक कर सकेंगे आवेदन सरगुजा में अवैध धान भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, चार फर्मों से 658 क्विंटल धान जब्त नगर निगम कोरबा में प्रशासनिक फेरबदल: कई जोन के प्रभार बदले, रामेश्वर सिंह कंवर को महापौर कार्यालय की जिम्मेदारी कोरबा: पेट्रोल पंप के पास मारपीट व लूटपाट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल-नकदी और दोपहिया वाहन बरामद
Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा बदलाव: जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह बने प्रभारी सचिव

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा बदलाव: जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह बने प्रभारी सचिव

Share:

रायपुर 20/11/2026 Chhattisgarh Congress :  रायपुर 20/11/2026 Chhattisgarh Congress: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने छत्तीसगढ़ के संगठन में नई नियुक्तियां करते हुए दो प्रभारी सचिवों की घोषणा की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी के बाद जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह को छत्तीसगढ़ का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है।

AICC के महासचिव और सांसद के.सी. वेणुगोपाल द्वारा 19 नवंबर 2026 को जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, यह फैसला कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पार्टी सचिवों की नियुक्तियों व जिम्मेदारियों में किए गए फेरबदल का हिस्सा है। जारी किए गए सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

संगठनात्मक नजरिए से जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह की नियुक्ति को अहम माना जा रहा है। नई जिम्मेदारी के तहत दोनों नेता प्रदेश में पार्टी के संगठनात्मक कार्यों और गतिविधियों को संभालेंगे। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने दोनों नवनियुक्त प्रभारी सचिवों का स्वागत करते हुए विश्वास जताया है कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से राज्य में संगठन की सक्रियता और मजबूत होगी।