Latest News
बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में खुला 24वाँ नया थाना ‘पील्लूर’, ग्रामीणों को मिलेगी सुगम न्याय और सुरक्षा की दशगात्र से लौटते वक्त उजड़ा परिवार: स्कूल बस की टक्कर में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत CG :नर्सिंग की खाली सीटों के लिए दूसरा और मॉप-अप राउंड एक साथ, 22 नवंबर दोपहर 2 बजे तक कर सकेंगे आवेदन सरगुजा में अवैध धान भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, चार फर्मों से 658 क्विंटल धान जब्त नगर निगम कोरबा में प्रशासनिक फेरबदल: कई जोन के प्रभार बदले, रामेश्वर सिंह कंवर को महापौर कार्यालय की जिम्मेदारी कोरबा: पेट्रोल पंप के पास मारपीट व लूटपाट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल-नकदी और दोपहिया वाहन बरामद
Home » छत्तीसगढ़ » चक्रवाती तूफान अकवान और बेमौसम बारिश से धान की फसल को नुकसान की आशंका, 72 घंटे में बीमा शिकायत दर्ज कराने की सलाह

चक्रवाती तूफान अकवान और बेमौसम बारिश से धान की फसल को नुकसान की आशंका, 72 घंटे में बीमा शिकायत दर्ज कराने की सलाह

Share:

रायपुर 20/11/2026 Cyclone Akwan :चक्रवाती तूफान अकवान के असर से बेमेतरा जिले में हुई असामयिक बारिश और बदलते मौसम को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों के लिए अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे खेतों में खड़ी फसल के साथ-साथ कटाई के बाद खेतों व खलिहानों में रखी धान की उपज को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी एहतियात बरतें। यदि तूफान या बारिश से फसल को नुकसान पहुंचता है, तो प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत तय समय-सीमा के भीतर सूचना दर्ज कराना अनिवार्य होगा, ताकि पात्र किसानों को नियमानुसार दावा राशि मिल सके।

कृषि विभाग के अनुसार, अचानक हुई बारिश से उन किसानों की चिंता बढ़ सकती है जिन्होंने धान की कटाई कर ली है। खेतों या खलिहानों में रखी उपज के भीगने और अधिक नमी से खराब होने के खतरे को देखते हुए विभाग ने किसानों से सतर्क रहने और घबराने के बजाय समय रहते सुरक्षा कदम उठाने की अपील की है।

72 घंटे में शिकायत और 10 दिनों में सर्वेक्षण: बीमित फसल को नुकसान होने की स्थिति में किसानों को 72 घंटे के भीतर कृषि रक्षक पोर्टल के टोल फ्री नंबर 14447 पर जानकारी दर्ज करानी होगी। समय पर सूचना मिलने के बाद बीमा कंपनी द्वारा 10 दिनों के भीतर प्रभावित खेतों का सर्वेक्षण कराया जाएगा। सर्वेक्षण में वास्तविक क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर बीमा दावों का निपटारा किया जाएगा।

करपा और खड़ी फसल के लिए प्रावधान: विभाग ने बताया कि कटाई के बाद खेतों में सुखाने के लिए रखी गई धान की फसल (स्थानीय तौर पर ‘करपा’) के लिए कटाई के बाद अधिकतम 14 दिनों तक बीमा सुरक्षा का प्रावधान है। वहीं, खड़ी फसल में जलभराव होने पर फसल कटाई प्रयोग से मिले उपज आंकड़ों के आधार पर नुकसान की गणना होगी। किसानों को खेतों से अतिरिक्त पानी निकालने की व्यवस्था करने और खलिहानों व करपा में रखी धान को पॉलिथीन या तिरपाल से ढकने तथा ऊंचे स्थान पर रखने की सलाह दी गई है।

तैयार रखें ये विवरण और साक्ष्य: शिकायत दर्ज कराते समय किसानों के पास अपना नाम, मोबाइल नंबर, गांव-तहसील-जिले का विवरण, खेत का खसरा नंबर, बीमित फसल का नाम, बीमा पॉलिसी नंबर और नुकसान की तारीख व स्थिति से जुड़ी जानकारी होनी चाहिए। शिकायत के बाद मिलने वाली संदर्भ संख्या को संभालकर रखने के साथ ही पटवारी और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को भी सूचित करने को कहा गया है। साथ ही, नुकसान की स्पष्ट फोटो और वीडियो सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है ताकि आकलन में आसानी हो सके।