Latest News
ज़िंदगी और मौत के बीच झूलती ‘माया’: इच्छामृत्यु की सलाह के बाद जामनगर के वंतारा में जगी नन्ही हथिनी के बचने की नई उम्मीद अब कटघोरा में मिलेगी मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सा सुविधा, 11 नवंबर को MJM हॉस्पिटल के नवीन चिकित्सालय का भव्य शुभारंभ KORBA : चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान हंगामा और मारपीट: तीन के खिलाफ मामला दर्ज, कार में तोड़फोड़ छत्तीसगढ़ में कंपकंपाने वाली ठंड की वापसी! अंबिकापुर में पारा लुढ़ककर 11.4 डिग्री पर, पाट क्षेत्रों में बढ़ी ठिठुरन छत्तीसगढ़ की महिला अंडर-23 T20 टीम का ऐलान: कृति गुप्ता संभालेंगी कप्तानी, 14 नवंबर को पुडुचेरी से पहला मुकाबला सोनिया गांधी के बाबरी बयान पर भड़के इमाम साजिद रशीदी, कहा— ‘ये 16 साल बाद बहाए गए मगरमच्छ के आंसू हैं’
Home » Uncategorized » KORBA : चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान हंगामा और मारपीट: तीन के खिलाफ मामला दर्ज, कार में तोड़फोड़

KORBA : चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान हंगामा और मारपीट: तीन के खिलाफ मामला दर्ज, कार में तोड़फोड़

Share:

कोरबा:10/11/2026 :जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र अंतर्गत ओमपुर स्थित एक चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान विवाद, मारपीट और तोड़फोड़ का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

रजगामार चौकी पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, घटना 8 नवंबर की है। ओम्पुर स्थित चर्च में मसीही समाज के लोग प्रार्थना कर रहे थे। इसी दौरान प्रवीण राठौर, मयंक और यश दास नामक युवक वहां पहुंचे और कथित रूप से हंगामा शुरू कर दिया।

वेदी से खींचकर मारपीट और अभद्रता का आरोप:

शिकायतकर्ता पिताम्बर सिंह ने आरोप लगाया है कि आरोपी प्रवीण राठौर ने उन्हें प्रार्थना की वेदी से खींचकर कॉलर पकड़ा और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मयंक और यश दास ने भी उनके साथ खींचतान की। बीच-बचाव करने आईं महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने का आरोप है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बृज लाल के साथ मारपीट कर उनकी शर्ट फाड़ दी गई। साथ ही, शिकायतकर्ता की पत्नी अंजू के साथ मारपीट करते हुए उनके बाल खींचकर घसीटे जाने और मौके पर मौजूद छोटे बच्चों के साथ भी गाली-गलौज व मारपीट किए जाने का गंभीर आरोप लगाया गया है।

कार में तोड़फोड़ और दोबारा खींचने का प्रयास:

आरोपियों पर चर्च के बाहर खड़ी मारुति-800 कार में जमकर तोड़फोड़ करने का भी आरोप है। रिपोर्ट के अनुसार, उपद्रवियों ने कार के चारों शीशे तोड़ दिए और दरवाजों को भी नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा, घटना के दौरान भीड़ जुटाने और बाद में शिकायतकर्ता को दोबारा चर्च के भीतर खींचकर मारने का प्रयास किए जाने की बात भी सामने आई है।

पुलिस की कार्रवाई:

पिताम्बर सिंह की रिपोर्ट पर रजगामार चौकी पुलिस ने आरोपी प्रवीण राठौर, मयंक और यश दास के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296, 324, 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से विवेचना कर रही है।