Latest News
ज़िंदगी और मौत के बीच झूलती ‘माया’: इच्छामृत्यु की सलाह के बाद जामनगर के वंतारा में जगी नन्ही हथिनी के बचने की नई उम्मीद अब कटघोरा में मिलेगी मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सा सुविधा, 11 नवंबर को MJM हॉस्पिटल के नवीन चिकित्सालय का भव्य शुभारंभ KORBA : चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान हंगामा और मारपीट: तीन के खिलाफ मामला दर्ज, कार में तोड़फोड़ छत्तीसगढ़ में कंपकंपाने वाली ठंड की वापसी! अंबिकापुर में पारा लुढ़ककर 11.4 डिग्री पर, पाट क्षेत्रों में बढ़ी ठिठुरन छत्तीसगढ़ की महिला अंडर-23 T20 टीम का ऐलान: कृति गुप्ता संभालेंगी कप्तानी, 14 नवंबर को पुडुचेरी से पहला मुकाबला सोनिया गांधी के बाबरी बयान पर भड़के इमाम साजिद रशीदी, कहा— ‘ये 16 साल बाद बहाए गए मगरमच्छ के आंसू हैं’
Home » Uncategorized » छत्तीसगढ़ की महिला अंडर-23 T20 टीम का ऐलान: कृति गुप्ता संभालेंगी कप्तानी, 14 नवंबर को पुडुचेरी से पहला मुकाबला

छत्तीसगढ़ की महिला अंडर-23 T20 टीम का ऐलान: कृति गुप्ता संभालेंगी कप्तानी, 14 नवंबर को पुडुचेरी से पहला मुकाबला

Share:

रायपुर 09/11/2026 Chhattisgarh Womens Cricket : बीसीसीआई (BCCI) की आगामी महिला अंडर-23 टी-20 ट्रॉफी 2026-27 के लिए छत्तीसगढ़ की 16 सदस्यीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की चयन समिति ने खिलाड़ियों के हालिया प्रदर्शन और उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए यह टीम चुनी है। टीम की कमान कृति गुप्ता को सौंपी गई है, जबकि चांद चेलक और सेजल वर्मा को विकेटकीपर के रूप में शामिल किया गया है। घोषित टीम में रायपुर की 6 खिलाड़ियों ने अपनी जगह बनाई है, जो क्षेत्र में उभरती महिला क्रिकेट प्रतिभा को रेखांकित करता है।

यह टूर्नामेंट केरल के तिरुवनंतपुरम में आयोजित किया जाएगा, जहाँ छत्तीसगढ़ की टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 नवंबर को पुडुचेरी के खिलाफ करेगी।

16 सदस्यीय छत्तीसगढ़ टीम: कृति गुप्ता (कप्तान), आंशी अग्रवाल, चांद चेलक (विकेटकीपर), सेजल वर्मा (विकेटकीपर), ख्याति साहू, किरण वर्मा, कुमुद साहू, मानश्री मौर्य, यति शर्मा, राधिका नेताम, साक्षी शुक्ला, समीरा यादव, शिविका अग्रवाल, श्रेया श्रीवास, मिताली शर्मा और योगिता लहरे।

छत्तीसगढ़ का मैच शेड्यूल:

  • 14 नवंबर: छत्तीसगढ़ बनाम पुडुचेरी

  • 15 नवंबर: छत्तीसगढ़ बनाम उत्तराखंड

  • 17 नवंबर: छत्तीसगढ़ बनाम विदर्भ

  • 19 नवंबर: छत्तीसगढ़ बनाम हरियाणा

  • 21 नवंबर: छत्तीसगढ़ बनाम चंडीगढ़