रायपुर 06/112026 Raipur Jungle Safari: : दीपावली के त्योहार के दौरान रायपुर स्थित नंदनवन जंगल सफारी और जू घूमने का प्लान बना रहे पर्यटकों के लिए बेहद जरूरी खबर है। वन विभाग ने त्योहार के दौरान जंगल सफारी और जू को दो दिनों के लिए पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया है।

कार्यालय मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व रायपुर द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, 10 और 11 नवंबर को पर्यटकों को परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऐसे में दीपावली की छुट्टियों के दौरान वन्य जीवों को करीब से देखने और परिवार संग घूमने की योजना बना रहे लोगों को अपने कार्यक्रम की तारीखों में बदलाव करना होगा।
क्यों लिया गया यह निर्णय?
दीपावली पर होने वाली तेज आतिशबाजी और पटाखों के शोर से वन्य प्राणियों को तनाव और घबराहट से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है। जंगल सफारी प्रबंधन की प्राथमिकता जानवरों की सुरक्षा, शांति और उनकी सामान्य दिनचर्या को बनाए रखना है। इसके अतिरिक्त, परिसर में सरकारी संपत्ति की सुरक्षा और व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से भी पर्यटकों की आवाजाही पर दो दिनों की रोक लगाई गई है।
पर्यटकों को सलाह: वन विभाग ने पर्यटकों को सलाह दी है कि वे जंगल सफारी के लिए निकलने से पहले संचालन की तारीखें और प्रवेश संबंधी नियम अवश्य जांच लें, ताकि किसी भी तरह की असुविधा न हो।




