Latest News
दीपावली पर दो दिन बंद रहेगा रायपुर का जंगल सफारी और जू, वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए लिया गया फैसला छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की समीक्षा बैठक: 77% संपत्तियों का हुआ विक्रय, नई कॉलोनियों में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं आरटीई प्रतिपूर्ति राशि का पुनर्निर्धारण: छत्तीसगढ़ सरकार ने गठित की कमेटी, निजी स्कूल संघ ने जताया आभार छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए दिवाली का तोहफा: 1,703 पदों पर बंपर भर्ती, जानें आवेदन से लेकर परीक्षा तक की पूरी जानकारी अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026: रिपब्लिकन पार्टी को झटका, ओबामा बोले— ‘जनता ने बांटने वाली राजनीति को नकारा’ बस्तर की कला का जादू: परचनपाल की शोभा बघेल के सीसल शिल्प से रोशन हो रहे हैं सैकड़ों घर
Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए दिवाली का तोहफा: 1,703 पदों पर बंपर भर्ती, जानें आवेदन से लेकर परीक्षा तक की पूरी जानकारी

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए दिवाली का तोहफा: 1,703 पदों पर बंपर भर्ती, जानें आवेदन से लेकर परीक्षा तक की पूरी जानकारी

Share:

रायपुर 06/11/2026 Government Jobs : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक बेहद खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी नौकरी का बड़ा पिटारा खोल दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने पहली बार समूह-2 के तहत विभिन्न विभागों में 1,703 पदों पर बंपर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इन पदों के लिए राज्य के योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

प्रमुख पदों का विवरण:

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न विभागों में कुल 1,703 पद भरे जाएंगे, जिनमें मुख्य पद इस प्रकार हैं:

  • सहायक ग्रेड-3: 1,206 पद

  • सहायक उप निरीक्षक (जिला इकाई संवर्ग): 279 पद

  • पंजीयक लिपिक: 50 पद

  • सहायक उप निरीक्षक-अ (सामान्य शाखा): 40 पद

  • उप निरीक्षक-अ (शीघ्रलेखक, सामान्य शाखा): 34 पद

  • शीघ्रलेखक (हिंदी): 30 पद

  • डाटा एंट्री ऑपरेटर: 25 पद

  • स्टेनो टाइपिस्ट: 23 पद

  • शीघ्रलेखक (द्विभाषी): 13 पद

  • शीघ्रलेखक (अंग्रेजी): 3 पद

महत्वपूर्ण तिथियां:

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 5 नवंबर 2026

  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 27 नवंबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक)

  • आवेदन में त्रुटि सुधार की तिथि: 28 से 30 नवंबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक)

  • प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि: 4 जनवरी 2027

  • लिखित परीक्षा की तिथि: 10 जनवरी 2027 (सुबह 10:00 से दोपहर 12:15 बजे तक)

परीक्षा और शुल्क से जुड़ी खास बातें:

यह लिखित परीक्षा राज्य के पांच संभागीय मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी। सबसे खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी जो इस परीक्षा में शामिल होंगे, उनका परीक्षा शुल्क नियमानुसार उसी बैंक खाते में वापस (रि फंड) कर दिया जाएगा जिससे भुगतान किया गया था।

इच्छुक उम्मीदवार विस्तृत जानकारी और ऑनलाइन आवेदन के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट https://cgssb.cgstate.gov.in पर जा सकते हैं।