रायपुर (30 अक्टूबर): छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों के लिए त्योहारों के मौसम में बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल करते हुए राज्य शासन के वित्त विभाग ने महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। वित्त निर्देश 30/2026 के अनुसार, सातवें और छठवें वेतनमान में कार्यरत कर्मचारियों को नई दरों का लाभ 1 नवंबर 2026 से मिलेगा।

📌 7वें वेतनमान में 2% की बढ़ोतरी
सातवें वेतनमान के तहत कार्यरत कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत का इजाफा किया गया है। इस वृद्धि के बाद कर्मचारियों का DA 58% से बढ़कर 60% हो गया है। इससे राज्य के नियमित कर्मचारियों की मासिक आय में सीधी बढ़ोतरी होगी।
📌 6वें वेतनमान वालों को 5% की राहत
छठवें वेतनमान के तहत आने वाले कर्मचारियों को 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी का लाभ मिला है। इनका DA अब 257% से बढ़कर 262% हो जाएगा।
📌 इन कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ
वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश केवल नियमित शासकीय सेवकों तक सीमित नहीं है। इसका लाभ UGC, AICTE, कार्यभारित और आकस्मिकता निधि (Contingency Fund) से वेतन प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को भी समान रूप से मिलेगा।



