Latest News
छत्तीसगढ़: ढाई-ढाई साल के सीएम फॉर्मूले की चर्चा से कांग्रेस को हुआ नुकसान – टीएस सिंहदेव चक्रवात का असर: 28 और 29 अक्टूबर को कोरबा जिले में बारिश की संभावना, कलेक्टर ने दिए सतर्क रहने के निर्देश कोरबा में विकास कार्यों की सौगात: सीएसईबी चौक पर वेटिंग शेड और तीन प्रमुख मार्गों पर 195 नई स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण कोरबा में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की बड़ी पहल: कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक, उद्योगों की मांग के अनुसार आईटीआई और पॉलीटेक्निक में चलेंगें नए कोर्स कोरबा शहर की 20 प्रमुख सड़कों का बदला जाएगा रूप, ₹24 करोड़ से अधिक के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ आरोप: कोरबा में 15 कमरे बुक कराकर की जा रही थी प्रार्थना सभा, बजरंग दल के विरोध के बाद हाथापाई; पुलिस में शिकायत
Home » कोरबा » चक्रवात का असर: 28 और 29 अक्टूबर को कोरबा जिले में बारिश की संभावना, कलेक्टर ने दिए सतर्क रहने के निर्देश

चक्रवात का असर: 28 और 29 अक्टूबर को कोरबा जिले में बारिश की संभावना, कलेक्टर ने दिए सतर्क रहने के निर्देश

Share:

कोरबा 25/10/2026

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, एक चक्रवात के उत्तरी आंध्र प्रदेश के तट पर लैंडफॉल करने की संभावना है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 27 अक्टूबर को सुकमा और दंतेवाड़ा तथा 28 एवं 29 अक्टूबर को प्रदेश के सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, जिसके मद्देनजर पूरे राज्य के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसे लेकर कोरबा कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिले के सभी संबंधित अधिकारियों को पूरी तरह सतर्क रहने और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए पुख्ता तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला और तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने, मौसम की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने और राजस्व, पुलिस, नगर निगम, पंचायत, स्वास्थ्य तथा विद्युत विभागों को अलर्ट मोड पर रखने को कहा है।

प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत निचले और जलभराव वाले क्षेत्रों की पहचान कर राहत एवं बचाव के पुख्ता इंतजाम करने के आदेश दिए गए हैं। एसडीआरएफ, होमगार्ड और अन्य बचाव दलों को जरूरी उपकरणों के साथ तैयार रहने तथा बांधों एवं जलाशयों के जलस्तर पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है। जल निकासी की समस्या उत्पन्न होने पर प्रभावित लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता किसी भी प्रकार की जनहानि को रोकना है।

नागरिकों से अपील: कलेक्टर ने कोरबा जिले के सभी नागरिकों से मौसम विभाग की चेतावनियों का गंभीरता से पालन करने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों पर ध्यान देने की अपील की है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया है कि बारिश के दौरान निचले इलाकों, जलभराव वाले स्थानों और उफनते नालों के पास जाने से बचें। किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत प्रशासन को दें और बचाव कार्यों में सहयोग करें।