Latest News
आरोप: कोरबा में 15 कमरे बुक कराकर की जा रही थी प्रार्थना सभा, बजरंग दल के विरोध के बाद हाथापाई; पुलिस में शिकायत नो वीआईपी कल्चर, सादगी के साथ स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ मिशन शुरू रायपुर प्रेस क्लब परिसर में हवाई फायरिंग: पलाश तिवारी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और बीएनएस के तहत मामला दर्ज कोरबा में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान तेज: 25 नवंबर तक चलेगा चरणबद्ध आंदोलन, बूथ स्तर पर मजबूती पर जोर कोरबा प्रेस क्लब के आह्वान पर उमड़ा इंसाफ का सैलाब: मासूम की निर्मम हत्या पर निकला कैंडल मार्च, आरोपी को फांसी और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग श्मशान घाट के पास मिली पीएम मोदी की तस्वीर और पूजा सामग्री, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया केस
Home » राजनीति » नो वीआईपी कल्चर, सादगी के साथ स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ मिशन शुरू

नो वीआईपी कल्चर, सादगी के साथ स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ मिशन शुरू

Share:

सांसद-मंत्रियों की क्लास : दो दिनों में होंगी 12 अहम बैठकें

रायपुर 25/10/2026: छत्तीसगढ़ भाजपा में संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो गई हैं। पार्टी की नई प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी रविवार को दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचीं। उनके स्वागत को इस बार बेहद सादगीपूर्ण रखा गया, जिसमें किसी भी तरह के शक्ति प्रदर्शन या बड़े आयोजनों से दूरी बनाई गई।

एयरपोर्ट पर न तो ढोल-ताशे बजाए गए और न ही मंत्रियों को बुलाया गया। इसके अलावा, भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से प्रस्तावित बाइक रैली को भी स्थगित कर दिया गया। संगठन की ओर से नामित केवल 16 पदाधिकारी और विधायक ही उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। एयरपोर्ट से सीधे वह भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचीं। उनके साथ सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभू भी रायपुर आए हैं।

दो दिनों में 12 बैठकें और समीक्षा

अपने इस दौरे के दौरान स्मृति ईरानी और सिद्धार्थ शंभू 25 और 26 अक्टूबर को कुल 12 बैठकों में हिस्सा लेंगे। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य प्रदेश संगठन के कामकाज की समीक्षा करना और आगामी कार्ययोजना तैयार करना है।

  • पहला दिन (25 अक्टूबर): आज प्रदेश पदाधिकारियों, संभाग व जिला प्रभारियों, पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों और पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठकें तय हैं। शाम को भाजपा कोर ग्रुप की बैठक भी होगी।

  • दूसरा दिन (26 अक्टूबर): सोमवार को पार्टी सांसदों, विधायकों, मंत्रियों के साथ-साथ निगम-मंडलों और आयोगों के अध्यक्ष-उपाध्यक्षों के साथ संवाद किया जाएगा। साथ ही, विचार परिवार के प्रतिनिधियों से भी चर्चा होगी।

इस दौरे में वर्तमान के साथ-साथ पूर्व जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है। बैठकों के बाद भाजपा के आगामी संगठनात्मक फैसलों और कार्यक्रमों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।