Latest News
कोरबा शहर की 20 प्रमुख सड़कों का बदला जाएगा रूप, ₹24 करोड़ से अधिक के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ आरोप: कोरबा में 15 कमरे बुक कराकर की जा रही थी प्रार्थना सभा, बजरंग दल के विरोध के बाद हाथापाई; पुलिस में शिकायत नो वीआईपी कल्चर, सादगी के साथ स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ मिशन शुरू रायपुर प्रेस क्लब परिसर में हवाई फायरिंग: पलाश तिवारी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और बीएनएस के तहत मामला दर्ज कोरबा में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान तेज: 25 नवंबर तक चलेगा चरणबद्ध आंदोलन, बूथ स्तर पर मजबूती पर जोर कोरबा प्रेस क्लब के आह्वान पर उमड़ा इंसाफ का सैलाब: मासूम की निर्मम हत्या पर निकला कैंडल मार्च, आरोपी को फांसी और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
Home » कोरबा » कोरबा: मासूम को न्याय दिलाने सड़क पर उतरेगा प्रेस क्लब, आज शाम तिलक भवन से निकलेगा कैंडल मार्च

कोरबा: मासूम को न्याय दिलाने सड़क पर उतरेगा प्रेस क्लब, आज शाम तिलक भवन से निकलेगा कैंडल मार्च

Share:

कोरबा ,छत्तीसगढ़ 24/10/2026 : रजगामार में मासूम बच्ची के साथ घटित हुई अत्यंत निंदनीय और जघन्य घटना के विरोध में कोरबा प्रेस क्लब ने न्याय की आवाज बुलंद करने का फैसला किया है। मृत मासूम बच्ची को भावभीनी श्रद्धांजलि देने और दोषी को जल्द से जल्द सख्त सजा दिलाने की मांग को लेकर आज, शनिवार (24 अक्टूबर) को प्रेस क्लब द्वारा शोक सभा एवं विशाल कैंडल मार्च का आयोजन किया जा रहा है।

फास्ट ट्रैक कोर्ट और फांसी की मांग

प्रेस क्लब की मुख्य मांग है कि इस जघन्य अपराध की सुनवाई के लिए मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट (Fast Track Court) में भेजा जाए, ताकि शीघ्र अति शीघ्र कार्रवाई पूरी हो सके और पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाते हुए अपराधी को फांसी की सजा दी जा सके।

एकजुटता की अपील

कोरबा प्रेस क्लब ने जिले भर के सभी पत्रकार साथियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से इस मुहिम से जुड़ने की अपील की है। प्रेस क्लब का कहना है कि मासूम बच्ची को न्याय दिलाने और समाज में ऐसे जघन्य अपराधों के खिलाफ कड़ा संदेश देने के लिए सभी का एकजुट होना बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम की रूपरेखा:

  • तारीख व दिन: 24 अक्टूबर 2026, शनिवार

  • समय: शाम 05:30 बजे

  • स्थान (शोक सभा): तिलक भवन, कोरबा

  • कैंडल मार्च मार्ग: तिलक भवन से शुरू होकर ट्रांसपोर्ट नगर चौक तक