Latest News
CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी! 4 करोड़ का कैश, सीक्रेट चेंबर और कोर्ट का झटका: छत्तीसगढ़ के चर्चित कैश जब्ती मामले में आया नया मोड़! लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर गूंजा राष्ट्रीय एकता का संकल्प, मंत्री लखन लाल देवांगन व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर: छत्तीसगढ़ में प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगी राहत, सीएम साय ने दिए सर्वे के निर्देश
Home » राजनीति » पापा का बुलावा आया, पटना पहुँचीं रोहिणी आचार्य: लालू-राबड़ी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत; बोलीं— इसे राजनीतिक रंग न दें

पापा का बुलावा आया, पटना पहुँचीं रोहिणी आचार्य: लालू-राबड़ी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत; बोलीं— इसे राजनीतिक रंग न दें

Share:

पटना 2 अक्टूबर 2026 Bihar Politics : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य गुरुवार शाम पटना पहुँच गईं। पटना एयरपोर्ट पर खुद पिता लालू प्रसाद यादव और माँ राबड़ी देवी ने उनका आत्मीय स्वागत किया। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही रोहिणी ने सबसे पहले पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और फिर माँ के गले मिलीं।

पटना पहुँचने पर रोहिणी आचार्य ने मीडिया से बातचीत करते हुए साफ किया कि उनकी इस यात्रा का कोई राजनीतिक मतलब न निकाला जाए। उन्होंने कहा, “मैं बहुत दिनों बाद पटना आई हूँ, इसे राजनीतिक रंग न दें। पापा ने बुलाया था, इसलिए आई हूँ। मैंने इस बारे में ट्वीट भी किया था। भले ही मैं दूर थी, लेकिन पटना हमेशा मेरे दिल में बसता है।”

नाराज़गी को लेकर पूछे गए सवाल पर रोहिणी ने कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन जब उनसे समर्थकों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात को लेकर सवाल हुआ तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “देख लीजिए, मेरे सारे भाई लोग यहाँ आए हैं।” इसके बाद उन्होंने सभी को दशहरा की शुभकामनाएँ दीं और माता-पिता के साथ गाड़ी में बैठकर आवास के लिए रवाना हो गईं। इस दौरान एयरपोर्ट पर मौजूद RJD कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।

‘पापा के आशीर्वाद से बढ़कर कुछ नहीं’

इससे पहले मंगलवार को रोहिणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट साझा की थी। उन्होंने लिखा था:

“मेरे लिए मेरे पापा, उनकी खुशी और उनके आशीर्वाद से बढ़कर कुछ भी नहीं। उनके बुलावे से बढ़कर कोई आदेश नहीं… इसलिए जल्द ही आ रही हूँ अपने पापा के पास, एक बेटी होने का फर्ज निभाने।”

क्या था पूरा मामला?

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में RJD के निराशाजनक प्रदर्शन (25 सीटें) के बाद पारिवारिक चर्चा के दौरान तेजस्वी यादव और उनके करीबियों के साथ रोहिणी की अनबन की खबरें आई थीं। इसके बाद रोहिणी नाराज़ होकर चली गई थीं और उन्होंने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया के सामने अपनी बात भी रखी थी। अब पिता के बुलावे पर उनकी वापसी से पारिवारिक दूरियाँ मिटने की उम्मीद जताई जा रही है।

latest news