Latest News
कोरबा में विवादित राताखार बाईपास सीमांकन पर रोक, मंत्री के आश्वासन के बाद कलेक्टर ने बुलाई व्यापारियों की बैठक भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में नई नियुक्तियां घोषित दुर्ग में दिनदहाड़े सनसनी: गिरवी रखने के बहाने आए नकाबपोश ने ज्वेलर पर चाकुओं से किया हमला, हालत गंभीर महंगाई के दौर में अनोखा खेल! सरकारी रेट से ₹600 तक सस्ते में बिक रहे LPG सिलिंडर, जानिए क्या है मजबूरी ट्रंप-जिनपिंग महामुलाकात: व्यापार युद्ध से ईरान संकट तक… क्या दिशा बदलेगा 10 साल बाद हुआ यह ऐतिहासिक अमेरिका दौरा? कोरबा में मल्टीलेवल पार्किंग के पास चौपाटी योजना का विरोध: 22 व्यापारियों का छलका दर्द, चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने की स्थल परिवर्तन की मांग
Home » कोरबा » जंगल में मंगल मना रहे थे 11 ‘शूरवीर’, तीन थानों की ‘स्पेशल फोर्स’ ने बिगाड़ दिया पूरा खेल!

जंगल में मंगल मना रहे थे 11 ‘शूरवीर’, तीन थानों की ‘स्पेशल फोर्स’ ने बिगाड़ दिया पूरा खेल!

Share:

कोरबा 21 सितंबर 2026 Raided In Jungle :  लीजिए साहब! कोरबा के सिंघाली जंगल में ताश के 52 पत्तों पर अपना भविष्य तलाश रहे 11 ‘महारथियों’ की किस्मत अचानक ऐसी पलटी कि सीधे पुलिस की वैन में जाकर रुकी। जो जंगल कल तक पक्षियों की चहचहाहट के लिए नहीं, बल्कि “चाल बढ़ाओ” और “शो करो” की आवाज़ों से गुंजायमान था, वहां अचानक बांकीमोंगरा, दीपका और कटघोरा पुलिस का ऐसा ‘सरप्राइज विजिट’ हुआ कि बेचारे जुआरियों को अपनी चाल बदलने का मौका तक नहीं मिला।

पुलिस को भनक लगी थी कि सिंघाली के घने जंगल में पर्यावरण-प्रेमी जुआरी प्रकृति की गोद में बैठकर ‘धनवर्षा’ का आनंद ले रहे हैं। फिर क्या था, तीन थानों की पुलिस ने ऐसा चक्रव्यूह रचा कि 11 के 11 जुआरी दबोच लिए गए।

माल-मसाला इतना कि छोटा शो-रूम खुल जाए!

जब पुलिस ने तलाशी ली, तो लगा कि जुआ खेलने नहीं, बल्कि ऑटो-मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स फेयर लगाने आए थे। पुलिस के हत्थे चढ़ी सामग्री का ब्योरा कुछ ऐसा है:

  • कैश: 74,500 रुपये (शायद चिल्हर बचा कर रखे थे!)

  • मोबाइल: 14 चमचमाते एंड्रॉइड और 1 टिकाऊ की-पैड फोन (कुल कीमत: ₹2,82,000)

  • सवारी: 15 गाड़ियां, जिनमें बुलेट और स्कूटी भी शामिल हैं (कुल कीमत: ₹8,00,000)

कुल मिलाकर 11 लाख 56 हजार 500 रुपये का भारी-भरकम ‘सामान’ ज़ब्त हुआ है। अब इलाके में चर्चा है कि जो जुआरी पुलिस की आहट सुनकर हवा से तेज बाइक दौड़ाते थे, उनकी 15 गाड़ियां अब थाने में खड़ी हवा खा रही हैं। फिलहाल, सभी 11 आरोपियों पर जुआ अधिनियम के तहत मेहमाननवाजी (कानूनी कार्रवाई) की जा रही है।

ये 11 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में

1️⃣ शिवमोहन सिंह (50 वर्ष) – शांतिनगर, बालकोनगर 2️⃣ अमित कुमार श्रीवास्तव (48 वर्ष) – कैलाशनगर, बालकोनगर 3️⃣ सफिक खान (25 वर्ष) – चिमनीभट्टा, मानिकपुर 4️⃣ संजू कुमार साहू (27 वर्ष) – धोबी मोहल्ला, बांकीमोंगरा 5️⃣ ईश्वरी साहू (37 वर्ष) – कुदरीपारा, बांकीमोंगरा 6️⃣ विजय कुमार (52 वर्ष) – शांतिनगर, बांकीमोंगरा 7️⃣ हेमंत बहादुर कार्की (50 वर्ष) – सुराकछार, बांकीमोंगरा 8️⃣ सुमित यादव (28 वर्ष) – गेवरा बस्ती, कुसमुंडा 9️⃣ अभिमन्यु सिंह (35 वर्ष) – तुलसीनगर, कोतवाली 🔟 सुरेंद्र चौहान (39 वर्ष) – भदरापारा, बालकोनगर 1️⃣1️⃣ राजू नाहक (33 वर्ष) – शांतिनगर, बांकीमोंगरा शामिल हैं।

📍

Leave a Comment