Latest News
CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी! 4 करोड़ का कैश, सीक्रेट चेंबर और कोर्ट का झटका: छत्तीसगढ़ के चर्चित कैश जब्ती मामले में आया नया मोड़! लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर गूंजा राष्ट्रीय एकता का संकल्प, मंत्री लखन लाल देवांगन व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर: छत्तीसगढ़ में प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगी राहत, सीएम साय ने दिए सर्वे के निर्देश
Home » व्यवसाय » जोमैटो ने शुरू किया नया पैंतरा: ‘कैश ऑन डिलीवरी’ पर लगेगा अतिरिक्त चार्ज, जेब ढीली करने को रहें तैयार

जोमैटो ने शुरू किया नया पैंतरा: ‘कैश ऑन डिलीवरी’ पर लगेगा अतिरिक्त चार्ज, जेब ढीली करने को रहें तैयार

Share:

नई दिल्ली 12 सितंबर  Zomato Extra Fee: बढ़ती प्रतिस्पर्धा के दौर में अपने राजस्व (Revenue) को मजबूत करने के लिए ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) ने एक नया कदम उठाया है। कंपनी ने अब ‘कैश ऑन डिलीवरी (COD)’ का विकल्प चुनने वाले ग्राहकों से ₹5 से लेकर ₹20 तक का अतिरिक्त शुल्क वसूलना शुरू कर दिया है।

कंपनी के ऐप पर बिल विवरण (Bill Details) में यह चार्ज ‘पे ऑन डिलीवरी फीस’ के नाम से जोड़ा जा रहा है। यह शुल्क केवल उन ग्राहकों पर लागू होगा जो ऑर्डर के दौरान ऑनलाइन पेमेंट करने के बजाय डिलीवरी के समय नकद भुगतान (Cash) चुनते हैं। ऑनलाइन भुगतान करने वाले ग्राहकों को इस शुल्क से छूट दी गई है।

विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार, अधिकांश ऑर्डरों पर यह चार्ज ₹5 लिया जा रहा है, जबकि कुछ ऑर्डरों में ₹7 और अधिकतम ₹20 तक वसूले जाने के मामले सामने आए हैं। यह नया शुल्क पहले से लागू प्लेटफॉर्म फीस, रेस्तरां पैकेजिंग चार्ज और जीएसटी (GST) के अतिरिक्त है।

क्यों उठाया कंपनी ने यह कदम?

प्रतिदिन लगभग 23 लाख से 25 लाख फूड ऑर्डर प्रोसेस करने वाली जोमैटो अपनी आय के नए रास्ते तलाश रही है। बाजार में रैपिडो के फूड डिलीवरी ब्रांड ‘ऑन्ली’ (Only) की तेज एंट्री और फ्लिपकार्ट के ‘ईट इन’ (Eat In) प्लेटफॉर्म के परीक्षण से प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ गई है।

उल्लेखनीय है कि फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स ने 2023 में ₹2 प्रति ऑर्डर से ‘प्लेटफॉर्म फीस’ की शुरुआत की थी, जिसे जोमैटो ने हाल ही में बढ़ाकर ₹14.99 प्रति ऑर्डर (जीएसटी अलग) कर दिया है। भारी ऑर्डर वॉल्यूम के कारण शुल्क में मामूली बढ़ोतरी से भी कंपनी को सालाना सैकड़ों करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होता है।

राजस्व बढ़ाने के साथ-साथ जोमैटो हाल के दिनों में अपनी लागत में कटौती (Cost Cutting) और पुनर्गठन पर भी काम कर रही है। कंपनी ने हाल ही में लगभग 250 कर्मचारियों की छंटनी की थी और अपने कस्टमर डिलाइट ऑपरेशंस का एकीकरण किया है।

latest news