Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » राजनीति » छत्तीसगढ़: सरकार के मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के बड़े भाई ढालदास साहेब कांग्रेस में शामिल, भूपेश बघेल ने दिलाई सदस्यता

छत्तीसगढ़: सरकार के मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के बड़े भाई ढालदास साहेब कांग्रेस में शामिल, भूपेश बघेल ने दिलाई सदस्यता

Share:

रायपुर  11 सितंबर 2026 Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ की राजनीति में शुक्रवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला। राज्य सरकार के मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के बड़े भाई ढालदास साहेब ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का साथ छोड़कर आधिकारिक रूप से कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

यह राजनीतिक घटनाक्रम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित शासकीय निवास पर आयोजित ‘तीजा-पोरा’ के पारंपरिक उत्सव के दौरान हुआ। भूपेश बघेल ने स्वयं ढालदास साहेब को गमछा पहनाकर कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता दिलाई और पार्टी में उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान समर्थकों और मीडिया को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ढालदास साहेब के कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ढालदास साहेब के आने से पार्टी को सतनामी समाज और क्षेत्र में एक नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने ढालदास साहेब को नई राजनीतिक पारी की शुरुआत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।

राजनीतिक गलियारों में मंत्री के सगे भाई के विपक्षी दल में शामिल होने को एक बड़े घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इस राजनीतिक कदम से आने वाले दिनों में स्थानीय राजनीति और सामाजिक समीकरणों पर गहरा असर पड़ेगा।

Leave a Comment

latest news