Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » छत्तीसगढ़ » राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’, छत्तीसगढ़ में हुई टैक्स-फ्री

राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’, छत्तीसगढ़ में हुई टैक्स-फ्री

Share:

रायपुर 11 सितंबर Hanuman Ansh । राजधानी रायपुर के जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में गुरुवार को एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जहाँ राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्य, विभिन्न निगम-मंडल-आयोगों के अध्यक्ष तथा अनेक गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

फिल्म देखने के पश्चात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘हनुमान अंश’ को पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में करमुक्त (Tax-Free) करने की बड़ी घोषणा की।

नीम करौली बाबा के जीवन और संत परंपरा पर आधारित

फिल्म ‘हनुमान अंश’ प्रसिद्ध महान संत नीम करौली बाबा के जीवन, उनकी आध्यात्मिक यात्रा और सेवा-भक्ति के संदेश पर आधारित है।

मुख्यमंत्री ने फिल्म के निर्माता, निर्देशक, कलाकारों और पूरी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भारत की संत परंपरा ने सदैव समाज को सत्य, सेवा, करुणा और आध्यात्मिकता का मार्ग दिखाया है। नीम करौली बाबा का जीवन यह संदेश देता है कि मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है।

नई पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना जरूरी: सीएम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा:

“भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और संत परंपरा से समाज को परिचित कराने वाली प्रेरणादायी फिल्मों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचना चाहिए। फिल्म के टैक्स-फ्री होने से प्रदेश के दर्शकों, विशेषकर युवाओं को भारत की समृद्ध संत परंपरा और जीवन मूल्यों को करीब से जानने का अवसर मिलेगा। सिनेमा केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि समाज तक संस्कार और विचार पहुँचाने का एक प्रभावी माध्यम है।”

Leave a Comment

latest news