Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » Uncategorized » शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चकरभाठा पुलिस ने भेजा जेल

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चकरभाठा पुलिस ने भेजा जेल

Share:

बिलासपुर 26 अगस्त। शादी का प्रलोभन देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 25 अगस्त 2026 को थाना चकरभाठा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी रंजीत गिरी गोस्वामी (25 वर्ष) ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने पीड़िता को दूसरी जाति की होने का हवाला देते हुए शादी करने से साफ इनकार कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी चकरभाठा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रंजीत गिरी गोस्वामी (मूल निवासी तेलियापुरान, मुंगेली; हाल मुकाम विकासनगर, चकरभाठा) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Leave a Comment

latest news