Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » कोरबा » कोरबा: भारी बारिश से गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबकर आंगनबाड़ी सहायिका गंभीर रूप से घायल

कोरबा: भारी बारिश से गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबकर आंगनबाड़ी सहायिका गंभीर रूप से घायल

Share:

कोरबा 25 अगस्त। क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण हादसों का दौर शुरू हो गया है। कोरबा ब्लॉक के वनांचल ग्राम कुदरी चिंगार (ग्राम पंचायत डोकरमना) में मंगलवार सुबह बारिश से कमजोर पड़ा एक मिट्टी का मकान अचानक भरभराकर गिर गया। इस हादसे में घर के अंदर काम कर रही 49 वर्षीय आंगनबाड़ी सहायिका बिफईया बाई उइके मलबे की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना सुबह उस वक्त हुई जब बिफईया बाई अपने घर में काम कर रही थीं। मिट्टी की दीवार ढहते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें मलबे से बाहर निकाला। हादसे के बाद एंबुलेंस को फोन किया गया, लेकिन काफी देर तक वाहन के न पहुंचने पर महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए सरपंच ने अपनी निजी गाड़ी से उन्हें तुरंत लेमरू के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

फिलहाल अस्पताल में बिफईया बाई का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना ने एक बार फिर वनांचल और ग्रामीण इलाकों में जर्जर व कच्चे मकानों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने लगातार हो रही बारिश को देखते हुए कच्चे घरों में रहने वाले ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

Leave a Comment

latest news