कंगना ने आलोचकों को ‘भूखा नंगा’ कहा
Kangana Ranaut News 25 Aug: बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से सांसद कंगना रनौत ने एक बार फिर अपने आलोचकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कंगना ने तापसी पन्नू, राखी सावंत, आशुतोष राणा, सोनू सूद और बाबा रामदेव जैसी प्रमुख हस्तियों पर जमकर निशाना साधा और उनके बयानों का करारा जवाब दिया।
Advt

सफलता और ज्ञान पर सीधा प्रहार
कंगना ने स्पष्ट किया कि वे ऐसे लोगों से कोई सलाह या ज्ञान नहीं लेंगी जिन्होंने उनके स्तर की सफलता हासिल नहीं की है। उन्होंने कहा:
“आप लोगों ने मेरे जीवन की 1% भी सफलता नहीं पाई है, इसलिए मैं जीवन में आपका कोई भी ज्ञान नहीं सुनूंगी। मीडिया अटेंशन पाने के लिए मुझे गालियां देने से पहले आप कंगना रनौत बनकर दिखाएं।”
दिग्गज हस्तियों पर लगाए गंभीर आरोप
सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कंगना रनौत ने उन लोगों का नाम लेकर उनकी आलोचना की जिन्होंने उन पर टिप्पणी की थी। (आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज) उन्होंने कहा, ‘मैं रोज ऐसे लोगों को देखती हूं, चाहे वो आशुतोष राणा हों जो कहते हैं कि मैं कुत्ते की तरह भौंकती हूं; या सोनू सूद, जो कहते हैं कि मुझे तमीज से पेश आना सीखना चाहिए। राखी सावंत जैसे लोग, जो मेरे चरित्र के बारे में तरह-तरह की भद्दी बातें करते हैं; और तापसी पन्नू, जो लगातार मेरे माता-पिता, मेरी परवरिश और मेरे बैकग्राउंड का अपमान करती रही हैं।’
पहले आप कंगना रनौत बनकर दिखाओ’
उन लोगों पर कटाक्ष करते हुए जो कथित तौर पर मीडिया अटेंशन के लिए उन्हें निशाना बनाते हैं, कंगना ने कहा, ‘अनवांटेड लोग जो हैं मुझे जब देखो 4 गालियां देते रहते हैं मीडिया में आने के लिए। पहले आप कंगना रनौत बनो तो सही।’
बाबा रामदेव पर साधा निशाना
एक्ट्रेस ने बाबा रामदेव पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने सारी हदें पार कर दी हैं। कंगना ने कहा, ‘उन्होंने हर मर्यादा लांघ दी है, और उन्होंने जिस तरह की टिप्पणी एक महिला पर की है, सारा समाज शर्मिंदा है। (आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज) सनातन के वो कपड़े पहनते हैं। जिस तरह के वो नारंगी वस्त्र धारण करते हैं उनको उन्होंने शर्मशार किया है। उन्हें महिलाओं के लिए अपनी दृष्टि ठीक करनी चाहिए।’
कंगना ने आलोचकों को ‘भूखा नंगा’ कहा
इसके बाद कंगना ने उनके खिलाफ कथित तौर पर की गई कुछ टिप्पणियों का जिक्र करते हुए कहा, ‘कोई कुत्ता कह रहा है, ‘कोई माता-पिता को गाली दे रहा है, कोई कहता है टांग उठाती है। ऐसी टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा’ और अपने आलोचकों को भूखा नंगा कहकर खारिज कर दिया, साथ ही कहा कि वह उन्हें खुद पर हावी नहीं होने देंगी और जोर देकर कहा कि ‘बहुत हो गया’।
इन हस्तियों को ‘असफल, मूर्ख और घृणित’ कहकर खारिज कर दिया
कंगना रनौत ने स्पष्ट किया कि वह उन लोगों से सलाह नहीं लेंगी जिन्हें वह खुद से कम सफल मानती हैं, और इन हस्तियों को ‘असफल, मूर्ख और घृणित’ कहकर खारिज कर दिया और कहा कि उन्हें उनकी कोई बात सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं है।
📍








