Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » Uncategorized » ट्रेन में सोते समय रिटायर्ड अधिकारी की नाक चूहे ने कुतरी, रेलवे पर लापरवाही का आरोप

ट्रेन में सोते समय रिटायर्ड अधिकारी की नाक चूहे ने कुतरी, रेलवे पर लापरवाही का आरोप

Share:

इंदौर 25 अगस्त Rat Bite Train Incident : चंडीगढ़ से इंदौर जा रही ऊना-इंदौर एक्सप्रेस में रेलवे की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। ट्रेन के कोच में सफर कर रहे 78 वर्षीय सेवानिवृत्त अधिकारी एचपी करण की नाक को चूहे ने कुतर दिया। यह दर्दनाक हादसा शनिवार, 22 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे उस वक्त हुआ जब वह अपनी बर्थ पर सो रहे थे। नाक से तेज दर्द और खून बहने पर उनकी नींद खुली, जिसके बाद उन्हें चूहे के काटने का पता चला।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि सफर की शुरुआत में ही उन्होंने रेलवे स्टाफ से कोच में गंदगी और चूहों की मौजूदगी की शिकायत की थी। कर्मचारियों ने सफाई तो कर दी, लेकिन चूहों को भगाने का कोई इंतजाम नहीं किया। इंदौर पहुंचने के बाद बुजुर्ग अधिकारी को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया।

मामले में पश्चिमी रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी (PRO) मुकेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली है। उन्होंने कहा कि नियम के मुताबिक हर 15 दिन में कोच का पेस्ट कंट्रोल किया जाता है, लेकिन इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पूरी ट्रेन की नए सिरे से जांच और पेस्ट कंट्रोल कराया जाएगा।

Leave a Comment

latest news