Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » Uncategorized » सामाजिक रूढ़ियों को तोड़ महाराष्ट्र की दो महिला कांस्टेबलों का विवाह: 30 अगस्त को आलंदी में लेंगी सात फेरे

सामाजिक रूढ़ियों को तोड़ महाराष्ट्र की दो महिला कांस्टेबलों का विवाह: 30 अगस्त को आलंदी में लेंगी सात फेरे

Share:

महाराष्ट्र:  मीडिया रिपोर्ट्स की जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय (PCPC) से एक साहसी और अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है, जहाँ कानून व्यवस्था संभालने वाली दो महिला कांस्टेबलों ने समाज के पारंपरिक बंधनों को पीछे छोड़कर एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का फैसला किया है। परिजनों के कड़े विरोध के बावजूद, दोनों आगामी 30 अगस्त को आलंदी में वैदिक रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधेंगी।

भर्ती से शुरू हुआ सफर और प्यार में बदली दोस्ती

इस रिश्ते की शुरुआत पुलिस भर्ती प्रक्रिया के दौरान हुई थी, जहाँ दोनों की पहली मुलाकात हुई। कांस्टेबल पद पर चयन के बाद प्रशिक्षण पूरा कर दोनों को पुलिस मुख्यालय में तैनात किया गया। शुरुआत में वे दो अन्य महिला पुलिसकर्मियों के साथ एक ही कमरे में रहती थीं।

कालांतर में दोनों का तबादला शहर के मध्य क्षेत्र स्थित एक ही पुलिस थाने में हो गया। जब साथ रहने वाली अन्य साथी वहाँ से चली गईं, तो दोनों एक ही कमरे में साथ रहने लगीं। पिछले तीन वर्षों से एक साथ ड्यूटी करने और एक ही छत के नीचे रहने के दौरान उनका जुड़ाव गहरे प्रेम में बदल गया। इनमें से एक महिला कांस्टेबल उत्तरी महाराष्ट्र की है, जबकि दूसरी पुणे जिले के समीप स्थित एक गाँव की रहने वाली है।

Leave a Comment

latest news