Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » कोरबा » कोरबा में 22 अगस्त को कांग्रेस की अत्यंत महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के आह्वान पर बनेगी आगामी आंदोलनों की रणनीत

कोरबा में  22 अगस्त को   कांग्रेस की अत्यंत महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के आह्वान पर बनेगी आगामी आंदोलनों की रणनीत

Share:

 

कोरबा :  प्रमुख जनहित के मुद्दों और पार्टी संगठन को धरातल पर मजबूत करने के उद्देश्य से शनिवार, 22 अगस्त 2026 को जिला कांग्रेस कमेटी की एक अहम  बैठक आयोजित की जा रही है। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के आह्वान पर   बुलाई गई है। इस बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दों चर्चा होगी।

टी.पी. नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में शाम 4:00 बजे आयोजित इस बैठक में संगठन को अधिक सशक्त, सक्रिय और प्रभावी बनाने के साथ-साथ कोरबा शहर से जुड़ी जनसमस्याओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। बैठक के दौरान आगामी राजनीतिक गतिविधियों और जनहित के मुद्दों को लेकर ठोस कार्ययोजना तय की जाएगी।

सभी प्रकोष्ठों व वरिष्ठ नेताओं को उपस्थिति के निर्देश

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर ने बैठक के महत्व को देखते हुए सभी ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों, पार्षदों, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, NSUI, सेवादल, पिछड़ा वर्ग एवं अन्य मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

Leave a Comment

latest news