Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » कोरबा » 105 वर्ष की आयु में कोरबा के वयोवृद्ध नागरिक सहदेव पाल का निधन, 22 अगस्त को निकलेगी अंतिम यात्रा

105 वर्ष की आयु में कोरबा के वयोवृद्ध नागरिक सहदेव पाल का निधन, 22 अगस्त को निकलेगी अंतिम यात्रा

Share:

कोरबा। नगर के प्रतिष्ठित नागरिक सहदेव पाल का शुक्रवार को 105 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। उन्होंने मुख्य मार्ग स्थित गौरीशंकर मंदिर के पीछे अपने निज निवास में अंतिम सांस ली। उनके निधन का समाचार मिलते ही पाल समाज, परिजनों और नगर के शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

स्व. सहदेव पाल कोरबा के प्रतिष्ठित व्यापारी स्व. रामदेव पाल (प्रयाग जलपान गृह) के बड़े भाई तथा स्व. राधेश्याम पाल, स्व. बाबूलाल पाल एवं सेवानिवृत्त एसईसीएल कर्मचारी रामविलास पाल के पिता थे। इसके साथ ही वे कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य व पत्रकार सत्यनारायण पाल, विजय पाल (पाल ट्रेडर्स), संतोष पाल (प्रयाग होटल), अधिवक्ता अशोक पाल, आजाद पाल (आरडी पान) और कमलेश पाल के दादा थे।

शनिवार को मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, स्व. सहदेव पाल की अंतिम यात्रा शनिवार, 22 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे उनके निज निवास (गौरीशंकर मंदिर के पीछे) से प्रारंभ होगी। इसके पश्चात मोतीसागर पारा स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

❗ विनम्र श्रद्धांजलि ❗

Leave a Comment

latest news