Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » Uncategorized » गौमुखी सेवा धाम देवपहरी में उल्लासपूर्वक मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति से सराबोर हुए ग्रामीण

गौमुखी सेवा धाम देवपहरी में उल्लासपूर्वक मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति से सराबोर हुए ग्रामीण

Share:

 

 कोरबा  देवपहरी। गौमुखी सेवा धाम देवपहरी में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस गरिमामय और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत वातावरण में भव्यता के साथ संपन्न हुआ। स्वातंत्र्य पर्व के इस अवसर पर संपूर्ण परिसर राष्ट्रीय गौरव और सम्मान के रंग में रंगा नजर आया।

समारोह में मुख्य अतिथि संस्था के प्रथम अध्यक्ष श्रेष्ठ सिंह ठाकुर, विशिष्ट अतिथि द्वितीय अध्यक्ष डॉ. ध्रुव बैनर्जी एवं वर्तमान अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल के आतिथ्य में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात भारत माता के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया गया। मंच पर आसीन देवपहरी सरपंच श्रीमती हीराबाई राठिया, प्रकल्प प्रमुख डॉ. देवाशीष मिश्रा एवं वरिष्ठ सदस्य प्रेमदास महंत का तिलक लगाकर सम्मानपूर्वक स्वागत हुआ।

कार्यक्रम के दौरान एकलव्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, देवपहरी के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मनमोहक, संदेशप्रद और आकर्षक देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसने उपस्थित अभिभावकों व अतिथियों को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया।

संबोधन की कड़ी में अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, डॉ. ध्रुव बैनर्जी एवं श्रेष्ठ सिंह ठाकुर ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ देश व समाज के प्रति दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी। वहीं, संस्था के कोषाध्यक्ष डॉ. राजीव गुप्ता ने धाम में संचालित विभिन्न गतिविधियों व सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की।

कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन विद्यालय के शिक्षक तथा मां सिद्धिदात्री मंदिर के पुजारी रामाश्रय पाण्डेय ने किया। इस दौरान समिति सचिव योगेश जैन, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

#

Leave a Comment

latest news