Latest News
कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम नाथद्वारा: श्रीनाथजी मंदिर में “श्री लाल गोविंद मंडान” का शुभारंभ, मर्जादी वैष्णवों के लिए निःशुल्क महाप्रसाद की व्यवस्था शुरू आत्मसम्मान से समझौता नहीं! सिंगर दलेर मेहंदी विवाद पर बोले मंत्री सुबोध उनियाल- ‘इस्तीफा दे दूंगा, पर माफी नहीं मांगूंगा’ आंध्र प्रदेश के तट से टकराया भीषण चक्रवात ‘मुरासु’, 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं; ओडिशा-पुडुचेरी में अलर्ट धीरेंद्र शास्त्री की राम-कृष्ण टिप्पणी पर गर्माई राजनीति: दिग्विजय बोले ‘मूर्ख’, बघेल का कटाक्ष- ‘रेबीज की जांच हो’ रायपुर: श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने पार किया 45 हजार बाल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जताई खुशी
Home » छत्तीसगढ़ » मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर सरगुजा में खुलेगा ‘नवीन क्षेत्रीय महिला प्रशिक्षण संस्थान’, स्वतंत्रता दिवस पर 12 नए पदों की मिली मंजूरी

मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े  की  पहल पर  सरगुजा में खुलेगा ‘नवीन क्षेत्रीय महिला प्रशिक्षण संस्थान’, स्वतंत्रता दिवस पर 12 नए पदों की मिली मंजूरी

Share:

  

रायपुर: 17 अगस्त : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार ने सरगुजा संभाग की महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात दी है। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर राज्य शासन ने सरगुजा में ‘नवीन क्षेत्रीय महिला प्रशिक्षण संस्थान’ की स्थापना को हरी झंडी दे दी है। इसके साथ ही संस्थान के संचालन के लिए 12 नए पदों के सेटअप को भी प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है।

दूर होगी रायपुर-बिलासपुर जाने की मजबूरी अब तक सरगुजा संभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और विभागीय कर्मचारियों को किसी भी प्रकार के प्रशिक्षण के लिए रायपुर या बिलासपुर जाना पड़ता था। इससे उनके समय और पैसे की काफी खपत होती थी। स्थानीय स्तर पर ही यह संस्थान खुलने से अब कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र से दूर नहीं जाना पड़ेगा।

12 पदों का नया सेटअप मंजूर संस्थान के सुचारू संचालन के लिए स्वीकृत पदों में उप संचालक, सहायक संचालक (संकाय सदस्य), सहायक लेखाधिकारी और डाटा एंट्री ऑपरेटर जैसे कुल 12 पद शामिल हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की ‘सुशासन’ नीति का हवाला देते हुए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और दूरस्थ क्षेत्रों तक सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। इस कदम से विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन और कार्यकर्ताओं की कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी।