नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा ने दिया अनुशासित जीवन का संदेश
कोरबा: महानदी कॉम्प्लेक्स निहारिका परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री शिव औषधालय के संस्थापक नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा थे। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा ध्वज पूजन एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। तत्पश्चात राष्ट्रगान और “भारत माता की जय” व “वंदे मातरम” के जोरदार जयघोष से पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया।

मुख्य अतिथि की आसंदी से बोलते हुए नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सुस्वास्थ्य की दृष्टि से ‘स्वतंत्रता’ और ‘स्वच्छंदता’ का अंतर स्पष्ट करते हुए कहा कि स्वतंत्रता का अर्थ स्वच्छंदता नहीं, बल्कि अनुशासित और नियमयुक्त कर्म है, जो निरोगी जीवन के लिए बेहद आवश्यक है। उन्होंने समझाते हुए कहा कि स्वतंत्रता में दो शब्द हैं—”स्व” (स्वयं) और “तंत्र” (नियम/प्रबंधयुक्त व्यवस्था)। आयुर्वेद शास्त्र में बताए गए नियमों का अनुपालन करके जीवन जीना ही सच्ची स्वतंत्रता है। स्वच्छंदता नियंत्रणहीन व्यवहार है, जबकि स्वतंत्रता नियंत्रित और नियमयुक्त व्यवहार है, जिससे सुस्वास्थ्य और निरोगी जीवन की प्राप्ति होती है।
समारोह का ऊर्जावान संचालन नेत्रनंदन साहू ने किया, वहीं कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन महानदी कॉम्प्लेक्स के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा, महानदी कॉम्प्लेक्स के हरेंद्र साहू, विजेंद्र गुप्ता, फिरोज मेमन, विकास अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, संजय अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा, प्रतिभा शर्मा, डॉ. वागेश्वरी शर्मा, पवन मोदी, संतोष शर्मा, अनंत केजरीवाल, कैलाश अग्रवाल, नीलेश भोजासिया, रजत कर, विमल जैन, दीपक श्रीवास, विनोद शर्मा, प्रतीक मोदी, समीर श्रीवास, प्रमोद जांगड़े, सुधीर सक्सेना, नेत्रनंदन साहू, कुश गुप्ता, अश्विनी बुनकर, अरुण मानिकपुरी, कमल धारिया, देवबलि कुंभकार, कंवल चंद्रा, हिमांशु साहू, सुधा श्रीवास, सिद्धराम शाहनी, अनुराग कंवर, गुनगुन राठीया, शैल निषाद, पिंकी बरेठ, सहदेव यादव, दयांश नारायण शर्मा और हर्ष नारायण शर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।








