Latest News
CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी! 4 करोड़ का कैश, सीक्रेट चेंबर और कोर्ट का झटका: छत्तीसगढ़ के चर्चित कैश जब्ती मामले में आया नया मोड़! लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर गूंजा राष्ट्रीय एकता का संकल्प, मंत्री लखन लाल देवांगन व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर: छत्तीसगढ़ में प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगी राहत, सीएम साय ने दिए सर्वे के निर्देश
Home » रायपुर » बिलासपुर » गतौरा शराब भट्ठी लूटकांड का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने रची थी साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक फरार

गतौरा शराब भट्ठी लूटकांड का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने रची थी साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक फरार

Share:

 

बिलासपुर  11 अगस्त : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र स्थित गतौरा शासकीय कम्पोजिट मदिरा दुकान में हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज कुछ ही दिनों में खुलासा कर दिया है। ACCU (एंटी क्राईम एंड सायबर यूनिट) और मस्तूरी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है

भारी कर्ज के दलदल में फंसे इन आरोपियों ने लॉकर काटकर बड़ी रकम लूटने की खतरनाक योजना बनाई थी, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी और तकनीकी साक्ष्यों ने इनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

घटना का संक्षिप्त विवरण

प्रार्थी देवचरण सिन्हा (सुपरवाइजर, गतौरा शराब दुकान) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 3 अगस्त 2026 की सुबह करीब 03:30 बजे चार अज्ञात नकाबपोश बदमाश शराब दुकान पहुंचे। आरोपियों ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों साहिल राय और हरकुंवर पंकज के सिर व गर्दन पर धारदार चाकू अड़ाकर दुकान की चाबी मांगी। चाबी न मिलने पर बदमाशों ने सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट की, हरकुंवर के सिर और हाथ पर वार कर उन्हें घायल कर दिया तथा दोनों के हाथ-पैर बांध दिए।

इसके बाद आरोपियों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और ग्राइंडर कटर मशीन व छेनी से लॉकर काटने का प्रयास किया, लेकिन वे लॉकर तोड़ने में असफल रहे। नकदी हाथ न लगने पर बदमाश काउंटर में रखी शराब की बोतलें, सुरक्षाकर्मियों के दो मोबाइल फोन और CCTV कैमरे का DVR लेकर दोपहिया वाहनों से फरार हो गए थे।

कैसे रची गई साजिश?

पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपियों ने खुलासा किया कि वे भारी कर्ज में डूबे हुए थे। कर्ज चुकाने के लिए ही उन्होंने गतौरा शराब भट्ठी को निशाना बनाया।

  • पहला प्रयास: वारदात से पहले आरोपियों ने मोपका शराब भट्ठी में भी हाथ साफ करने का प्रयास किया था, लेकिन वहां अधिक चहल-पहल होने के कारण वे गतौरा पहुंच गए।

  • साक्ष्य मिटाने की कोशिश: पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने घटना के बाद CCTV कैमरे का DVR पास की नदी में फेंक दिया था ताकि कोई सुराग न मिल सके।

गिरफ्तार आरोपी

  1. अनिल ध्रुव उर्फ अन्ना (उम्र 24 वर्ष), निवासी- देवरीखुर्द, थाना तोरवा, बिलासपुर।

  2. पिंटू निषाद (उम्र 25 वर्ष), निवासी- तोरवा, बिलासपुर।

  3. सुशील निर्मलकर (उम्र 24 वर्ष), निवासी- हेमूनगर अटल आवास, तोरवा, बिलासपुर।

(नोट: मामले में एक अन्य चौथा आरोपी अभी फरार है, जो पूर्व में CMS इन्फोसिस्टम कंपनी में काम करता था और मदिरा दुकानों से कैश कलेक्शन का कार्य देखता था। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।)

बरामदगी एवं जप्ती

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर निम्नलिखित सामान जप्त किया है:

  • घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल और 01 स्कूटी

  • लूटे गए 02 नग मोबाइल फोन

  • गैस कटर और ग्राइंडर कटर मशीन

  • छेनी, धारदार चाकू और अन्य औजार

पुलिस की सराहनीय भूमिका

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह और एसडीओपी मस्तूरी श्री सुदीप सरकार के निर्देशन में पुलिस टीम ने आसपास के दर्जनों CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया। इसी कड़ी मेहनत के परिणामस्वरूप पुलिस आखिरकार बदमाशों तक पहुंचने में कामयाब रही।

 

latest news