Latest News
उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग के गुरुद्वारे में निहंगों का कब्जा बरकरार, चमोली में धारा 144 लागू और इंटरनेट बंद बिहार: CM सम्राट चौधरी को अपशब्द और पुलिस को ‘विकास दुबे’ जैसा अंजाम भुगतने की धमकी, वैशाली का सर्वेश चौधरी रडार पर 🌾 PM-किसान योजना: प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की 23वीं किस्त, छत्तीसगढ़ के 24 लाख किसानों को मिले ₹490 करोड़ ## मुख्य समाचार: खेती में तकनीक का नया अध्याय, हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री ने किया रवाना गुवाहाटी एयरपोर्ट पर थमीं सुरक्षा एजेंसियों की सांसें! एक लड़की की ‘Body Language’ ने खोला ऐसा राज… आधी रात मेगा ऑपरेशन में दबोचे गए 14 बांग्लादेशी पायलट का BJP पर तीखा हमला: “घमंड और अहंकार से चल रही सरकार”, कांग्रेस शिविर में आज 4 घंटे के लिए राहुल गांधी आएंगे रायपुर
Home » कोरबा » कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026-28: नौशाद खान बने नए अध्यक्ष, दिनेश राज सचिव , सर्वाधिक मतों से कमलेश यादव संरक्षक निर्वाचित

 कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026-28: नौशाद खान बने नए अध्यक्ष, दिनेश राज सचिव , सर्वाधिक मतों से कमलेश यादव  संरक्षक निर्वाचित 

Share:

कोरबा 15 जून । कोरबा प्रेस क्लब के वर्ष 2026-28 के कार्यकाल के लिए बहुप्रतीक्षित चुनाव शांतिपूर्ण और गरिमामय वातावरण में 14 जून को संपन्न हुआ हैं। क्लब के कुल 166 मतदाताओं में 165 ने अपने मतों का प्रयोग किया। इस चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से न केवल पत्रकार जगत में बल्कि पूरे जिले भर में भारी उत्सुकता थी और लोगों की निगाहें लगातार इसके नतीजों पर टिकी हुई थीं।

Advt

मतदान के बाद आए परिणामों में विजयी प्रत्याशियों ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी में अपनी जगह बनाई है। बता दे कि प्रेस क्लब संरक्षक, अध्यक्ष और सचिव पद पर आमने सामने की टक्कर थी। जबकि उपाध्यक्ष पद पर चार उम्मीदवार मैदान में थे। सह सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला था। इस चुनाव में सर्वाधिक मत संरक्षक पद के उम्मीदवार कमलेश यादव को मिले।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की सूची:

  • संरक्षक: कमलेश यादव (107 मत मिले)

  • अध्यक्ष: नौशाद खान (103 मत मिले)

  • सचिव: दिनेश राज (100 मत मिले)

  • उपाध्यक्ष: राजकुमार शाह (59 मत मिले)

  • सह सचिव: हरीश तिवारी (72 मत मिले)

  • कोषाध्यक्ष: दुर्गेस श्रीवास्तव (71 मत मिले)

कार्यकारिणी सदस्य:

  • नवाब खान

  • राजेश मिश्रा (मिठ्ठू)

  • आकाश शर्मा

इस पूरे चुनावी दंगल को पूरी पारदर्शिता और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में मुख्य चुनाव अधिकारी छेदीलाल अग्रवाल की भूमिका बेहद सराहनीय रही। इसके साथ ही सहायक चुनाव अधिकारी शादिक शेख, बीता चक्रवर्ती, रेणु जायसवाल, मधु डीडवानिया और प्रीतम जायसवाल ने भी चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है।

📍

Leave a Comment