Home » छत्तीसगढ़ » रेलवे अपडेट: छत्तीसगढ़ के रास्ते चलेंगी 3 जोड़ी नई समर स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल और रूट

रेलवे अपडेट: छत्तीसगढ़ के रास्ते चलेंगी 3 जोड़ी नई समर स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल और रूट

Share:

रायपुर 13 अप्रैल।छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। गर्मी की छुट्टियों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने छत्तीसगढ़ के रास्ते तीन जोड़ी नई समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें पुणे, सांतरागाछी, वलसाड और लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ेंगी। अप्रैल माह में संचालित होने वाली इन ट्रेनों से दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।

Advt

ये सभी ट्रेनें 20 से 22 कोच वाली होंगी, जिनमें यात्रियों को जनरल, स्लीपर और एसी (AC) श्रेणियों की सुविधा मिलेगी। इन ट्रेनों का ठहराव प्रदेश के प्रमुख स्टेशनों सहित कुल 21 स्टेशनों पर तय किया गया है। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।

1. पुणे-सांतरागाछी-पुणे समर स्पेशल (01441/01442)

यह ट्रेन दोनों दिशाओं से 2-2 फेरों के लिए चलेगी। गाड़ी संख्या 01441 पुणे से 17 और 25 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे रवाना होगी, जो अगले दिन सुबह दुर्ग (06:10), रायपुर (06:50) और बिलासपुर (08:45) होते हुए रात 21:00 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01442 सांतरागाछी से 19 और 27 अप्रैल को दोपहर 15:45 बजे रवाना होगी। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।

2. वलसाड-खड़गपुर-वलसाड स्पेशल (09043/09044)

यह एक पूरी तरह आरक्षित (Reserved) ट्रेन होगी। गाड़ी संख्या 09043 वलसाड से 15 और 22 अप्रैल (बुधवार) को दोपहर 12:50 बजे चलेगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह दुर्ग (05:03), रायपुर (05:43) और बिलासपुर (07:55) पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09044 खड़गपुर से 17 और 24 अप्रैल (शुक्रवार) को सुबह 05:00 बजे रवाना होकर वलसाड जाएगी।

3. LTT-सांतरागाछी-LTT समर स्पेशल (01041/01042)

मुंबई के लिए सीधा कनेक्शन देते हुए गाड़ी संख्या 01041 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 17 और 24 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन दुर्ग (05:30), रायपुर (06:00) और बिलासपुर (08:05) पहुंचेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 01042 सांतरागाछी से 19 और 26 अप्रैल को सुबह 05:30 बजे रवाना होकर छत्तीसगढ़ के रास्ते मुंबई वापस जाएगी।

नोट : यात्रियों को सलाह दी गई है कि विस्तृत समय-सारणी के लिए वे रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, NTES ऐप या हेल्पलाइन नंबर 139 का उपयोग करें और समय रहते अपनी सीटों की बुकिंग सुनिश्चित करें।

।।।

Leave a Comment