Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » कोरबा » कोरबा में हनुमान जयंती की धूम: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने विभिन्न आयोजनों में शामिल होकर की सुख-समृद्धि की कामना

कोरबा में हनुमान जयंती की धूम: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने विभिन्न आयोजनों में शामिल होकर की सुख-समृद्धि की कामना

Share:

कोरबा। पवनपुत्र भगवान श्री हनुमान जी की जयंती के पावन अवसर पर पूरे कोरबा जिले में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अखंड रामायण पाठ, सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा के आयोजन बड़े ही श्रद्धा भाव से किए जा रहे हैं। साथ ही, श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारों का आयोजन कर सेवा भाव का भी परिचय दिया जा रहा है।

Advt.

इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने शहर के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर धार्मिक आयोजनों में सहभागिता की। उन्होंने लक्ष्मी नारायण मंदिर दर्री रोड कोरबा, आरपी नगर फेस-2, बजरंग चौक बांकीमोंगरा, नेहरू नगर बालको, एम पी नगर कोरबा आदि विभिन्न स्थानों के मंदिरों में आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित होकर भगवान श्री हनुमान जी की पूजा-अर्चना की।

इस दौरान जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद ग्रहण किया एवं आमजन और गणमान्य नागरिकों से मिलकर हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद भी श्री अग्रवाल के साथ थे।

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि भगवान श्री हनुमान जी शक्ति, भक्ति और समर्पण के प्रतीक हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सेवा भाव और एकता को बढ़ावा दिया जा सकता है। हनुमान जयंती के इस पावन अवसर पर आयोजित धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों ने कोरबा में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता और सेवा भावना का भी सुंदर संदेश दिया है।

।।।

Leave a Comment

latest news