Latest News
CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी! 4 करोड़ का कैश, सीक्रेट चेंबर और कोर्ट का झटका: छत्तीसगढ़ के चर्चित कैश जब्ती मामले में आया नया मोड़! लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर गूंजा राष्ट्रीय एकता का संकल्प, मंत्री लखन लाल देवांगन व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर: छत्तीसगढ़ में प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगी राहत, सीएम साय ने दिए सर्वे के निर्देश
Home » विदेश » ईद-उल-फित्र 2026: गुरुवार या शुक्रवार? सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया ‘चांद’ देखने का फरमान!

ईद-उल-फित्र 2026: गुरुवार या शुक्रवार? सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया ‘चांद’ देखने का फरमान!

Share:

रियाद/दुबई: माह-ए-रमजान अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और दुनिया भर के करोड़ों मुसलमानों की निगाहें अब आसमान पर टिक गई हैं। साल 2026 की ईद-उल-फित्र (Eid-ul-Fitr) की सटीक तारीख तय करने के लिए सऊदी अरब के सुप्रीम कोर्ट ने आधिकारिक तौर पर चांद देखने का आह्वान किया है।

बुधवार की शाम होगी बेहद अहम इस्लामिक कैलेंडर (1447 हिजरी) के अनुसार, बुधवार 18 मार्च 2026 को 29वां रोजा है। सुप्रीम कोर्ट ने नागरिकों से अपील की है कि वे बुधवार की शाम को शव्वाल के महीने का अर्धचंद्र (Crescent) देखने की कोशिश करें। यदि बुधवार शाम को चांद नजर आता है, तो रमजान का महीना 29 दिनों का समाप्त होगा और गुरुवार, 19 मार्च को ईद मनाई जाएगी।

चांद नहीं दिखा तो 30 रोजे होंगे पूरे अदालत के निर्देशानुसार, यदि बुधवार को चांद का दीदार नहीं होता है, तो रमजान का महीना 30 दिनों का माना जाएगा। ऐसी स्थिति में ईद का जश्न शुक्रवार, 20 मार्च 2026 को मनाया जाएगा।

गवाही देने की अपील सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जो भी व्यक्ति अपनी नग्न आंखों या दूरबीन के माध्यम से चांद देखे, वह तुरंत नजदीकी अदालत को सूचित करे ताकि उसकी गवाही रिकॉर्ड की जा सके। साथ ही खगोलीय विशेषज्ञों से भी इस प्रक्रिया में वैज्ञानिक सहायता मांगी गई है। जैसे-जैसे 29वें रोजे की शाम करीब आ रही है, बाजारों में रौनक और लोगों में चांद को लेकर उत्साह चरम पर है।

सऊदी अरब का ‘सुप्रीम कोर्ट’: सऊदी अरब में ईद और रमजान के चांद की घोषणा वहां का ‘शाही सुप्रीम कोर्ट’ (High Court/Supreme Court) करता है। वहां धार्मिक मामलों और कैलेंडरों से जुड़े आधिकारिक निर्णय इसी अदालत द्वारा लिए जाते हैं।

जबकि भारत में ईद की तारीख का फैसला स्थानीय ‘चांद कमेटियां’ (जैसे मरकजी हिलाल कमेटी) करती हैं, न कि अदालत।

।।।

latest news