Latest News
छत्तीसगढ़ ने खोया एक जनप्रिय नेता: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी! 4 करोड़ का कैश, सीक्रेट चेंबर और कोर्ट का झटका: छत्तीसगढ़ के चर्चित कैश जब्ती मामले में आया नया मोड़! लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर गूंजा राष्ट्रीय एकता का संकल्प, मंत्री लखन लाल देवांगन व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
Home » कोरबा » सजग कोरबा, सतर्क कोरबा: होली से पहले एक्शन में पुलिस, 33 हुड़दंगी पहुंचे जेल

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा: होली से पहले एक्शन में पुलिस, 33 हुड़दंगी पहुंचे जेल

Share:

कोरबा (छत्तीसगढ़) 2 मार्च : होली के त्यौहार पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोरबा पुलिस ने “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष अभियान में असामाजिक तत्वों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों और हुड़दंगियों पर कड़ा प्रहार किया गया है।

33 आरोपी भेजे गए जेल, 94 पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

पुलिस ने अभियान के दौरान कुल 33 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनके विरुद्ध धारा 170 BNSS के तहत कार्यवाही की गई है। साथ ही, शांति भंग करने की आशंका और अड्डेबाजी करने वाले 94 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक धाराओं (126 B, 135(3) BNSS) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यातायात नियमों की धज्जियाँ उड़ाने वालों पर कसा शिकंजा

01 मार्च 2026 को शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर की गई सघन चेकिंग में पुलिस ने निम्नलिखित कार्यवाही की:

  • शराब पीकर वाहन चलाना: 27 चालकों पर धारा 185 MV एक्ट के तहत एक्शन।

  • तीन सवारी (Triple Riding): 51 दोपहिया वाहन चालकों पर कार्यवाही।

  • बिना नंबर प्लेट: 10 वाहनों के खिलाफ चालान।

  • अड्डेबाजी: रात में बेवजह घूमने और सार्वजनिक स्थानों पर जमावड़ा लगाने वालों को पुलिस ने कड़ाई से खदेड़ा।

“त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सघन चेकिंग का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।” — कोरबा पुलिस प्रशासन

पुलिस की अपील

कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे होली का पर्व आपसी भाईचारे और कानून के दायरे में रहकर मनाएं। किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने में दें।

।।।

latest news