Latest News
छत्तीसगढ़: साय सरकार में भी ‘दागी’ कांग्रेसी ठेकेदार का जलवा… अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह के घर पर चला बुलडोजर: अवैध निर्माण और पार्किंग स्पेस पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : 📢 ‘नारेबाज़ी और व्यवधान से कोई नेता नहीं बनता; तथ्य, तर्क और विचार ही नेतृत्व की असली पहचान’ — लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट: क्या फिर दीपक बैज पर दांव खेलेगी आलाकमान या मिलेगा नया चेहरा? कोरबा मर्डर केस: मीरा रिसॉर्ट के बाहर युवक को कुचलने वाला मुख्य आरोपी तुषार ढांडा नागपुर से गिरफ्तार, बोलेरो भी जब्त छत्तीसगढ़ की माटी का गौरव थमा: पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का 72 वर्ष की आयु में निधन, कला जगत में शोक की लहर
Home » Uncategorized » जांजगीर-चांपा: बैंक से पैसे निकालकर लौट रहे ग्रामीण से दिनदहाड़े 2.50 लाख की लूट, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी

जांजगीर-चांपा: बैंक से पैसे निकालकर लौट रहे ग्रामीण से दिनदहाड़े 2.50 लाख की लूट, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी

Share:

जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र अंतर्गत राहौद में आज दोपहर बेखौफ बदमाशों ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बैंक से ढाई लाख रुपये निकालकर घर लौट रहे एक ग्रामीण को रास्ते में रोककर दो अज्ञात नकाबपोश युवक रुपयों से भरा थैला छीनकर फरार हो गए। पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने बैंक के भीतर से ही पीड़ित की रेकी शुरू कर दी थी।

चेक से पैसे निकालकर लौट रहा था पीड़ित

जानकारी के अनुसार, राहौद निवासी गोपेश्वर कुमार पटेल ने अपने परिचित श्याम चंदेल से घरेलू काम के लिए उधार मांगे थे। श्याम ने गोपेश्वर के नाम पर एसबीआई का चेक जारी किया था। दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच गोपेश्वर पामगढ़ स्थित एसबीआई बैंक से 2.50 लाख रुपये का आहरण कर वापस राहौद लौटा।

राहौद पहुंचने पर उसने ग्रामीण बैंक के पास खड़ी अपनी साइकिल उठाई और रुपयों का थैला हैंडल पर टांगकर घर की ओर चल दिया। इसी बीच तालाब के पास सुनसान रास्ते पर दो युवकों ने उसे रोका और धक्का-मुक्की कर रुपयों से भरा थैला लूटकर चंपत हो गए।

पुलिस की कार्रवाई और सीसीटीवी फुटेज

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। हालांकि, देर शाम तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ने जब पामगढ़ स्थित एसबीआई बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो संदिग्धों की पहचान हुई।

पुलिस का बयान: “आरोपियों ने बैंक के अंदर ही देख लिया था कि पीड़ित ने बड़ी रकम निकाली है, जिसके बाद उन्होंने पीछा कर वारदात को अंजाम दिया। संदिग्धों की तस्वीरें जारी कर दी गई हैं और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।”

Leave a Comment