Latest News
बस्ती की राख में दफन हुए आशियाने: एक चिंगारी, 200 घर और अपनों को ढूंढती सजल आँखें पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु प्रपोजल एवं सेंक्शन आर्डर लाक करने की अंतिम तिथि निर्धारित हरदीबाजार: मिनीमाता और बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और सांसद ज्योत्सना महंत हुए शामिल छत्तीसगढ़ में रेत माफियाओं पर बड़ी स्ट्राइक: साय कैबिनेट ने खत्म किया निजी एकाधिकार, CMDC संभालेगी कमान 🚨 छत्तीसगढ़ में 1 मई से क्या बदलने वाला है? मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अचानक कलेक्टरों को भेज दी ‘ये’ लिस्ट! कोरबा: बैसाखी पर गुरुद्वारे में उमड़ी श्रद्धा, कैबिनेट मंत्री और महापौर ने गुरु चरणों में की सुख-समृद्धि की कामना
Home » धर्म » भक्ति के रंग में रंगा गांधी चौक: मकर संक्रांति पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, साईं बाबा को लगा 56 भोग

भक्ति के रंग में रंगा गांधी चौक: मकर संक्रांति पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, साईं बाबा को लगा 56 भोग

Share:

कोरबा, छत्तीसगढ़ 14 जनवरी। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर गांधी चौक स्थित श्री साईं बाबा सेवा समिति का स्थापना दिवस पूरी भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाया गया। बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक भजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को साईं मय कर दिया। इस भव्य आयोजन में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत विशेष रूप शामिल हुई इस मौके पर उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए पूरे जिले वासियों के लिए सुख समृद्धि की कमाना की।

विराजित हुई बाबा की पालकी, अर्पित हुआ ‘छप्पन भोग’

उत्सव की शुरुआत गांधी चौक प्रांगण में साईं बाबा की पालकी विराजित करने के साथ हुई। विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात भगवान गणपति, हनुमान जी और साईं बाबा की विशेष आरती की गई। इस अवसर पर बाबा को श्रद्धापूर्वक ‘छप्पन भोग’ अर्पित किया गया।

भजनों की लहरों पर झूमे श्रद्धालु

कार्यक्रम में भक्ति और संगीत का अनूठा संगम देखने को मिला। महिला मंडल द्वारा सुंदरकांड पाठ और भजन-कीर्तन के बाद अंचल के सुप्रसिद्ध भजन गायकों ने समां बांध दिया।

  • प्रमुख कलाकार: बसंत वैष्णव एवं ग्रुप, मोहम्मद अनीस, कृष्णा चौहान और संतोष साहू ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। मधुर भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए।

प्रसाद वितरण में उमड़ी भीड़

भजन संध्या के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बाबा का भोग प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में बच्चों, युवाओं और महिलाओं की उत्साहजनक भागीदारी रही।

इनका रहा सराहनीय योगदान

समिति के स्थापना दिवस को सफल बनाने में ब्रजेश अग्रवाल, केशर सिंह राजपूत, खुशाल चौहान, सन्नी सिंह राजपूत, राजेश संतरा, अशोक मखवानी, नान्हे जायसवाल, अमोद सागर, सत्यम आनंद, निखिल चौहान, अखिल चौहान, संतोष दास सहित पूरी टीम ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Comment