Home » धर्म » सलोरा में ‘बार महोत्सव’ का भव्य आगाज: मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय और मंत्री लखन लाल देवांगन ने की ठाकुर देव की पूजा

सलोरा में ‘बार महोत्सव’ का भव्य आगाज: मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय और मंत्री लखन लाल देवांगन ने की ठाकुर देव की पूजा

Share:

कोरबा 4 जनवरी 2026 : ग्राम सलोरा (दर्राभाठा) में रविवार को पारंपरिक ‘सार्वजनिक बार महोत्सव’ 2025-26 का शुभारंभ धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय और प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने ठाकुर देव एवं डोकरी दाई की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।”आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज”

सांस्कृतिक धरोहर को संजोना गर्व की बात: श्रीमती कौशल्या साय

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या साय ने कहा कि आधुनिकता की दौड़ में अपनी पुरानी सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं को जीवित रखना समाज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा, “ठाकुर देव और डोकरी दाई के चरणों में शीश नवाकर मुझे आत्मिक शांति मिली है। ऐसे आयोजन न केवल हमारी संस्कृति को बचाते हैं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक एकता और समरसता को भी मजबूत करते हैं।”

सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध: मंत्री लखन लाल देवांगन

कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि ठाकुर देव की असीम कृपा से ही क्षेत्र में शांति और उन्नति बनी हुई है। उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र पर काम कर रही है। विकास कार्यों को युद्ध स्तर पर गति दी जा रही है ताकि योजनाओं का सीधा लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।”आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।”

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस धार्मिक समागम में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, पाली-तानाखार विधायक  तुलेश्वर मरकाम, कंवर समाज के प्रदेश अध्यक्ष  हरिवंश मिरी और जिला पंचायत अध्यक्ष  पवन सिंह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

महोत्सव के पहले दिन दर्राभाठा सहित आस-पास के दर्जनों गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष  प्रफुल्ल तिवारी, महामंत्री  संजय शर्मा, पार्षद  नरेंद्र देवांगन, श्रीमती सविता साय, सरपंच श्रीमती प्रमिला कंवर सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Leave a Comment