Latest News
कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: कार्यकारिणी सदस्य पद के नतीजे घोषित देखें परिणाम  देवभूमि में खूनी संघर्ष: विकासनगर में ‘पानी’ के विवाद ने लिया सांप्रदायिक मोड़, एक युवक की मौत के बाद चला बुलडोजर कोरबा: मानिकपुर खदान में राखड़ का ‘पहाड़’, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने केंद्रीय कोयला मंत्री से की उच्च स्तरीय जाँच की मांग मिशन 2028: रायपुर में कांग्रेस का 10 दिवसीय महाप्रशिक्षण, राहुल गांधी सिखाएंगे जीत का मंत्र फीफा वर्ल्ड कप भविष्यवाणी: लगातार 3 बार सटीक अनुमान लगाने वाले अर्थशास्त्री ने बताया, कौन जीतेगा इस बार का विश्व कप! कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: राजेन्द्र जायसवाल और नौशाद खान के बीच शह-मात का खेल, जाने क्या होगा जीत हार का अंतर..
Home » स्वास्थ्य » बालको की अनूठी पहल: ‘उपचार आपके द्वार’ से 239 ग्रामीणों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

बालको की अनूठी पहल: ‘उपचार आपके द्वार’ से 239 ग्रामीणों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Share:

मल्टी-स्पेशलिटी शिविर में पोर्टेबल लैब और फिजियोथेरेपी सुविधाओं का मिला लाभ; बुजुर्गों और बच्चों में दिखा उत्साह

बालकोनगर | 04 जनवरी, 2026 :वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने सामुदायिक स्वास्थ्य के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए रिसदा क्षेत्र में एक भव्य मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। ‘उपचार आपके द्वार’ पहल के तहत आयोजित इस शिविर ने आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को सीधे ग्रामीणों के घर तक पहुँचाया, जिससे बच्चों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों सहित कुल 239 लोग लाभान्वित हुए।

अत्याधुनिक जांच सुविधाओं से लैस रहा शिविर शिविर की सबसे बड़ी विशेषता इसकी पोर्टेबल लैब डायग्नोस्टिक्स और फिजियोथेरेपी सेवाएं रहीं। रिसदा, लाल घाट, चेकपोस्ट, भाद्रापारा और सतनामनगर जैसे क्षेत्रों से आए नागरिकों के लिए यह वरदान साबित हुआ। शिविर में कुल 81 लैब टेस्ट किए गए, जबकि स्थानीय मांग पर 62 लोगों (31 बच्चे और 31 वयस्क) का ब्लड ग्रुप परीक्षण किया गया।

बुजुर्गों को मिली दर्द से राहत हड्डियों और जोड़ों के दर्द से जूझ रहे 33 लाभार्थियों को इलेक्ट्रोथेरेपी और हॉट-कोल्ड फोमेंटेशन जैसी उन्नत फिजियोथेरेपी तकनीक से उपचार दिया गया। इसके अलावा, हृदय स्वास्थ्य और निवारक देखभाल पर एक विशेष सत्र आयोजित कर लोगों को बेहतर जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।

“हमारा लक्ष्य संयंत्र के आसपास के क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाओं को सुलभ बनाना है, ताकि हर वर्ग के जीवन स्तर में सुधार हो सके।”श्री राजेश कुमार, सीईओ एवं निदेशक, बालको

जनप्रतिनिधियों ने सराहा प्रयास कार्यक्रम में मौजूद पार्षद श्री चैतन्य मात्री ने बालको की मोबाइल हेल्थ यूनिट (MHU) की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य के स्तर को सुधारने में मील का पत्थर साबित हो रही है। बालको की ‘आरोग्य परियोजना’ के माध्यम से कुपोषण मुक्ति और मातृ-शिशु स्वास्थ्य की दिशा में भी निरंतर कार्य किया जा रहा है।

Leave a Comment

latest news