Home » Uncategorized » भवानी मंदिर कौशल्या धाम में बाउंड्री वॉल का भूमि पूजन, मंत्री देवांगन और महापौर ने दी विकास की सौगात

भवानी मंदिर कौशल्या धाम में बाउंड्री वॉल का भूमि पूजन, मंत्री देवांगन और महापौर ने दी विकास की सौगात

Share:

कोरबा, 4 जनवरी 2026। कोरबा के भवानी मंदिर कौशल्या धाम परिसर स्थित पूर्वांचल विकास समिति भवन की सुरक्षा के लिए बहुप्रतीक्षित बाउंड्री वॉल निर्माण का शुभारंभ रविवार को हुआ। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन और कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने संयुक्त रूप से विधि-विधान के साथ कार्य का भूमि पूजन किया। लगभग 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली यह दीवार समिति के परिसर को सुरक्षित करेगी। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।

सेवा और विकास में कोई कमी नहीं होगी: लखन लाल देवांगन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि भाजपा सरकार और उसके प्रतिनिधि जनता की सेवा के लिए समर्पित हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि मंत्री पद संभालने के बाद से उनका लक्ष्य हर समाज की जरूरतों को पूरा करना रहा है। उन्होंने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा, “सत्य और सेवा की हमेशा जीत होती है। पूर्वांचल समाज ने अपनी मांगों को जिस शालीनता से रखा, उसे प्राथमिकता देते हुए यह कार्य शुरू किया गया है।” आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।

सभी वार्डों में हो रहा समान विकास: महापौर

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम के सभी 67 वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने पूर्वांचल विकास समिति को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी उनकी अपेक्षाओं को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

परिश्रम से क्षेत्र को समृद्ध करता है पूर्वांचल समाज

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि पूर्वांचल के लोगों ने अपनी मेहनत और संस्कारों से छत्तीसगढ़ की उन्नति में बड़ा योगदान दिया है। कार्यक्रम को पार्षद नरेंद्र देवांगन, समिति अध्यक्ष रामाश्रय पांडे और अशोक शर्मा ने भी संबोधित किया।

ये रहे उपस्थित: समारोह में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, नवीन अरोड़ा, तुलसी ठाकुर, नीरज ठाकुर, नारायण सिंह ठाकुर, अनिल गिरी सहित समिति के संरक्षक कमलेश यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्येंद्र दुबे, सचिव विनय कुमार राय, कोषाध्यक्ष विमल सिंह और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री वेद प्रकाश यादव ने किया और आभार प्रदर्शन शैलेंद्र यादव द्वारा किया गया।

Leave a Comment