Latest News
महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं छत्तीसगढ़ ने खोया एक जनप्रिय नेता: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी!
Home » Uncategorized » ‘प्रभारी’ शब्द पर छिड़ा ‘पावर गेम’: एसपी के एक आदेश से पुलिस महकमे में हड़कंप

‘प्रभारी’ शब्द पर छिड़ा ‘पावर गेम’: एसपी के एक आदेश से पुलिस महकमे में हड़कंप

Share:

Power Tussle Over ‘In-Charge’ Tag: Tikamgarh SP Issues Show-Cause Notices to 26 Staffers

टीकमगढ़ मध्यप्रदेश। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में इन दिनों खाकी के भीतर एक अजीबोगरीब ‘शब्द युद्ध’ छिड़ा हुआ है। पुलिस अधीक्षक (SP) मनोहर सिंह मंडलोई के एक फरमान ने पूरे महकमे की रातों की नींद उड़ा दी है। ट्रेनिंग से लौटते ही साहब का पारा इतना चढ़ा कि उन्होंने एक साथ 26 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस थमा दिया।

क्या है पूरा विवाद?

मामला पदनाम (Designation) से जुड़ा है। दरअसल, एसपी मंडलोई 26 दिनों की ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद गए थे। उनकी गैर-मौजूदगी में जिले की कमान सीनियर आईपीएस अधिकारी और 18वीं बटालियन के कमांडेंट आलोक कुमार सिंह को सौंपी गई थी।

विवाद तब शुरू हुआ जब ट्रेनिंग से लौटे एसपी मंडलोई ने फाइलों का अवलोकन किया। उन्होंने पाया कि उनकी अनुपस्थिति में जारी आदेशों में आलोक कुमार सिंह के नाम के आगे ‘प्रभारी पुलिस अधीक्षक’ के बजाय सीधे ‘पुलिस अधीक्षक’ लिखा गया था। बस, यही ‘प्रभारी’ शब्द गायब होना साहब को नागवार गुजरा और उन्होंने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए नोटिसों की झड़ी लगा दी।

निशाने पर आए रक्षित निरीक्षक से लेकर साइबर सेल तक

एसपी के गुस्से का शिकार होने वालों में कोई एक विभाग नहीं, बल्कि पूरी फेहरिस्त है:

  • आरआई (RI): कनक सिंह

  • ट्रैफिक टीआई: कैलाश कुमार पटेल

  • साइबर सेल एसआई: मयंक नागच

  • इसके अलावा स्टेनो और ऑफिस स्टाफ सहित कुल 26 लोग अब 3 दिन के भीतर जवाब देने के दबाव में हैं।

रिटायर्ड अफसरों ने बताया ‘तुगलकी फरमान’

इस कार्रवाई पर पुलिस जगत के जानकारों ने हैरानी जताई है। रिटायर्ड डीएसपी मुबारक खान ने इस कदम को ‘बचकानी और तुगलकी मानसिकता’ करार दिया है। उन्होंने तर्क दिया कि जब गृह विभाग ने विधिवत प्रभार सौंपा था, तो सीनियर अधिकारी द्वारा ‘पुलिस अधीक्षक’ के रूप में हस्ताक्षर करना पूरी तरह वैधानिक है। चर्चा है कि इस तरह के छोटे तकनीकी मुद्दों पर नोटिस देने से पुलिस बल का मनोबल गिरता है।

सोशल मीडिया पर ‘सिस्टम’ की किरकिरी

फिलहाल यह नोटिस सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल रहा है। माना जा रहा है कि किसी प्रताड़ित कर्मचारी ने ही इसे वायरल किया है। जहां एक ओर कर्मचारी डरे हुए हैं, वहीं एसपी मंडलोई ने इस पूरे विवाद पर फिलहाल चुप्पी साध रखी है।

latest news